5 तरीके जिनसे WWE Hell in a Cell में Roman Reigns vs Rey Mysterio के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE

WWE का हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी कुछ ही दिनों दूर है। इस इवेंट में कई धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। इस दिग्गज का सामना रे मिस्टीरियो से Hell in a Cell मैच में देखने को मिलेगा। मैच के लिए स्टोरीलाइन उतनी खास नहीं रही है।

इसके बावजूद सभी उम्मीद कर रहे हैं कि मैच बढ़िया रहेगा। अपने परिवार का सिर गर्व से ऊपर करने के लिए रोमन रेंस को जीत दर्ज करने की जरूरत होगी क्योंकि द उसोज़ के लिए रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को पराजित करना काफी ज्यादा मुश्किल साबित हुआ है। रोमन रेंस अबतक स्टोरीलाइन में SmackDown टैग टीम चैंपियंस पर भारी पड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 धमाकेदार मुकाबले जो WWE को Hell in a Cell में जरूर बुक करने चाहिए

सभी के मन में सवाल होगा कि आखिर इस Hell in a Cell मैच का अंत किस तरीके से देखने को मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो के बीच होने वाले यूनिवर्सल मैच के कुछ संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।

5- Hell in a Cell में रोमन रेंस को जे उसो की मदद से जीत मिलें

रोमन रेंस के लगभग सभी मैचों में जे उसो काफी अहम किरदार निभाते हैं। WrestleMania में ट्राइबल चीफ की बड़ी जीत के पीछे जे उसो का अहम किरदार था। रोमन रेंस अकेले दम पर सभी को पराजित करने की ताकत रखते हैं लेकिन जे उसो की इंटरफेरेंस से उनके लिए काम आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

Hell in a Cell में इंटरफेरेंस होने के चांस कम रहते हैं। इसके बावजूद जे उसो सैल के बाहर से ही मिस्टीरियो का ध्यान भटका सकते हैं। वो रे मिस्टीरियो के बेटे को बाहर निशाना बना सकते हैं और इससे दिग्गज का ध्यान मुकाबले से हट सकता है। साथ ही रोमन रेंस फायदा उठाकर चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- जिमी उसो की इंटरफेरेंस से रे मिस्टीरियो की जीत हो

जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच भी दुश्मनी देखने को मिल रही है। इस समय रोमन रेंस न सिर्फ रे मिस्टीरियो के खिलाफ खड़े हैं बल्कि उनकी अपने भाई के साथ भी दुश्मनी चल रही है। रोमन रेंस की वजह से जे उसो अपने भाई के साथ आजादी से काम नहीं कर पा रहे हैं। यह चीज़ जिमी उसो को पसंद नहीं आई।

जिमी उसो Hell in a Cell मैच में अहम किरदार निभा सकते हैं। वो चीटिंग करते हुए सैल के अंदर आ सकते हैं और रे मिस्टीरियो की मदद कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। जिमी उसो और रोमन रेंस की दुश्मनी इससे बेहतर बन जाएगी जबकि रे मिस्टीरियो को चैंपियन बनने का मौका मिलेगा।

3- डॉमिनिक की इंटरफेरेंस से रे की जीत हो

डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो ने मिलकर शानदार काम किया है। वो हमेशा ही एक-दूसरे का साथ देते हैं। रे मिस्टीरियो ने बताया था कि रोमन रेंस ने डॉमिनिक को निशाना बनाया था और वो अपने बेटे का बदला लेने के लिए रेंस को चैलेंज कर रहे हैं। Hell in a Cell पीपीवी के दिन फादर्स डे है।

ऐसे में डॉमिनिक अपने पिता को बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। उन्होंने पहले भी ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच में अपने पिता की मदद की है। अब एक बार फिर डॉमिनिक अपने पिता की मदद कर सकते हैं और इस बार वो अपने पिता को चैंपियन बनाने में मदद करते हुए काफी अच्छा काम कर सकते हैं।

2- रोमन रेंस की क्लीन जीत हो

रोमन रेंस को WWE इस समय काफी ज्यादा ताकतवर दिखा रहा है। रोमन रेंस ने अपने अंतिम मुकाबले में दबदबा बनाया था। रोमन रेंस और सिजेरो के बीच मैच हुआ था और इस दौरान ट्राइबल चीफ ने जे उसो को इंटरफेयर करने से मना कर दिया था। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

वो खुद मैच में अपनी ताकत का उपयोग करके रे मिस्टीरियो को धराशाई कर सकते हैं। पिछले पीपीवी की तरह ही इस मुकाबले में भी रोमन रेंस का दबदबा रह सकता है। रोमन रेंस मैच में पूरी तरह हावी पड़ सकते हैं और अंत में शानदार तरीके से एक बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं।

1- जिमी उसो की इंटरफेरेंस से रोमन रेंस की जीत हो

जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच अनबन देखने को मिल रही है। इसके बावजूद पिछले हफ्ते रेंस और जिमी की बहस से परेशान होकर जे उसो चले गए थे। इसके बाद रोमन रेंस ने जिमी उसो को समझाने की कोशिश की और बताया था कि वो अपने परिवार के लिए यह सब कर रहे हैं। देखकर लग रहा था कि वो समझ गए हैं।

जिमी उसो Hell in a Cell मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। सभी को लगेगा कि रेंस का नुकसान होगा। अगर वो आकर सैल के अंदर घुस जाते हैं और अपने भाई पर हमला करने के बजाय उन्हें जीत दर्ज करने में मदद करते हैं तो यह बड़ा शॉक रहेगा। इससे जिमी उसो का सही तरह से हील टर्न हो जाएगा और रेंस अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Hell in a Cell 2021 में हो सकती हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now