WWE का हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी काफी ज्यादा करीब है। कुछ ही दिनों में इस जबरदस्त इवेंट का आयोजन देखने को मिल सकता है। अमूमन WWE अपने इवेंट्स में 6-7 मैच तय करता है। Hell in a Cell 2021 में अबतक 4 मैच तय हो चुके हैं। रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बीच रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।इसके अलावा बियांका ब्लेयर अपनी विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच का आयोजन होगा जबकि रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो भी इसी तरह के मुकाबले में आमने-सामने आएंगे। इन चारों मुख्य चैंपियनशिप मैचों के अलावा Raw और SmackDown की ओर से अन्य मैच भी तय किये जा सकते हैं।WWE has announced Roman Reigns vs Rey Mysterio inside HIAC for The Universal Title at the Hell in a Cell PPV. I’m so immensely pumped. pic.twitter.com/7XR78HXeqG— Wrestle Ops (@WrestleOps) June 12, 2021ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपइस समय WWE में कई अन्य स्टोरीलाइन आगे बढ़ रही है। इस वजह से अब Raw और SmackDown के अगले एपिसोड में मुकाबलों की घोषणा होने के चांस रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 धमाकेदार मैचों के बारे में बात करेंगे जो Hell in a Cell में देखने को मिल सकते हैं।3- Hell in a Cell 2021 में सिजेरो vs सैथ रॉलिंसSeth Rollins vs Cesaro has really been the best build match towards Mania.Make this match official.#SmackDown pic.twitter.com/iVbOEo37HY— IBeast (@x_Beast17_x) March 13, 2021सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच Hell in a Cell 2021 में मैच बुक किया जाना चाहिए। WrestleMania 37 में उनका मुकाबला हुआ था और सिजेरो विजेता बने थे। इसके अलावा SmackDown के एक एपिसोड में भी सैथ रॉलिंस की सिजेरो के खिलाफ हार हुई थी। लग रहा था कि दुश्मनी का अंत हो जाएगा।ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell 2020 में जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट और अब वो क्या कर रहे हैं?इसके बावजूद सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच अनबन साफ तौर पर दिखाई दी। हाल ही में SmackDown के एक एपिसोड के दौरान सिजेरो ने सैथ रॉलिंस पर हमला किया था। अबतक उनके बीच मैच की घोषणा नहीं हुई है लेकिन Hell in a Cell जैसे बड़े इवेंट में उनकी दुश्मनी का अंत कराया जा सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!