हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। अब तक 4 मैचों की घोषणा देखने को गई है। WWE कुछ समय बाद अन्य मैचों का ऐलान भी कर सकता है। Hell in a Cell पीपीवी का आयोजन कई सालों से देखने को मिल रहा है। WWE ने 2009 में इस इवेंट की शुरुआत की थी और इसके बाद से कंपनी ने इसे अपना अहम हिस्सा बना लिया।WWE has announced Roman Reigns vs Rey Mysterio inside HIAC for The Universal Title at the Hell in a Cell PPV. I’m so immensely pumped. pic.twitter.com/7XR78HXeqG— Wrestle Ops (@WrestleOps) June 12, 2021ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपHell in a Cell 2020 काफी शानदार रहा था और जबरदस्त मुकाबलों का आयोजन किया गया था। पिछले साल मिली सफलता के बाद अब प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि एक बार फिर पीपीवी यादगार और खास बने। WWE को अगर अपना यह इवेंट बेहतर बनाना है तो उन्हें कुछ चीज़ें जरूर बुक करनी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनकी मदद से Hell in a Cell पीपीवी को खास बनाया जा सकता है।3- WWE Hell in a Cell में साशा बैंक्स वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर पर हमला करेंI think we ALL miss Sasha Banks... pic.twitter.com/8jMFG7qKuZ— iconnn (@underthehail) June 8, 2021साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच WrestleMania 37 में मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में बियांका ब्लेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बैंक्स को पराजित किया और SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। इसके बाद से ही साशा बैंक्स को फैंस मिस कर रहे हैं।ये भी पढ़ें:- द अंडरटेकर का Hell In a Cell में हुआ ऐतिहासिक मुकाबला, WWE दिग्गज को चीटिंग के बावजूद दी थी करारी शिकस्तबैंक्स को अब WWE से दूर हुए काफी समय हो गया है। बेली और बियांका ब्लेयर के बीच Hell in a Cell पीपीवी में मैच का आयोजन किया जाने वाला है। ब्लेयर की जीत के चांस काफी ज्यादा है। साशा बैंक्स को अबतक रीमैच नहीं मिला है और इस वजह से वो वापसी करते हुए ब्लेयर पर हमला कर सकती हैं। इसके बाद दोनों स्टार्स के बीच SummerSlam के लिए मैच तय किया जा सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!