रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) पिछले 2 दशकों से WWE फैंस का मनोरंजन करते आ रहे हैं। रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 के लिए द फीन्ड (The Fiend) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के खिलाफ फ्यूड शायद उनके करियर की सबसे दिलचस्प स्टोरीलाइंस में से एक रही।We're not quite sure what we witnessed... but we know that @RandyOrton walked out of #WrestleMania victorious over #TheFiend @WWEBrayWyatt! https://t.co/IK38JnLDDM pic.twitter.com/oq3cwnV7Qh— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 12, 2021WWE TLC 2020 पीपीवी के 'Firefly Inferno Match' में ऑर्टन ने फीन्ड को जिंदा जला दिया था, जिसके बाद कई महीने तक पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ऑन-स्क्रीन नजर नहीं आए। करीब 3 महीने के लंबे इंतज़ार के बाद Fastlane 2021 में वो जले हुए चेहरे वाले लुक में वापस आए, लेकिन सभी को चौंकाते हुए उन्होंने अपने पुराने लुक में Wrestlemania 37 का मैच लड़ा है।ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 37 के बाद रोमन रेंस के 5 संभावित प्रतिद्वंदीइससे भी चौंकाने वाली बात ये रही कि Wrestlemania में फीन्ड की हार का कारण उन्हीं की पार्टनर एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) बनी हैं। इन्हीं सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए डालते हैं एक नजर उन सुपरस्टार्स पर जो Wrestlemania के बाद रैंडी ऑर्टन के दुश्मन बन सकते हैं।ये भी पढ़ें: 8 बड़ी बातें जो WWE ने Wrestlemania 37 के दूसरे दिन इशारों-इशारों में बताईWWE में द फीन्ड के साथ दुश्मनी जारी रह सकती हैUhhhhh....Did @AlexaBliss_WWE just cost #TheFiend his match against @RandyOrton? #WrestleMania @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/2MzBEPiTpP— WWE (@WWE) April 12, 2021Wrestlemania में द फीन्ड को एलेक्सा ब्लिस के कारण ही हार झेलनी पड़ी है, लेकिन मैच में जीत के बाद रैंडी ऑर्टन किसी खतरे से दूर रहने के लिए जल्दबाजी में वहां से चले गए थे। वहीं फीन्ड का अपने जले हुए चेहरे वाले लुक में मैच ना लड़ना भी Wrestlemania 37 के बाद कुछ दिलचस्प होने के संकेत दे रहा है।ऐसा भी संभव है कि फीन्ड का नया लुक रैंडी ऑर्टन से Wrestlemania में मिली हार का बदला लेने वापस आ सकता है। वहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा कि द फीन्ड अपने हिसाब से आगे चलते हैं या एलेक्सा ब्लिस का कंट्रोल उनके ऊपर और भी बढ़ता चला जाएगा।ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania नाईट 2: शो की अच्छी और बुरी बातेंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।