5 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर WrestleMania 36 तक WWE चैंपियन रहने वाले हैं

द रॉक की तरह ब्रॉक नॉन-WWE फैंस को अपनी ओर खींच सकते हैं
द रॉक की तरह ब्रॉक नॉन-WWE फैंस को अपनी ओर खींच सकते हैं

ब्रॉक लैसनर ने कोफी किंग्सटन को स्मैकडाउन के FOX पर डेब्यू वाले एपिसोड में हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। वह सिर्फ 7 सेकेंड में बड़ा डब्लू डब्लू ई (WWE) टाइटल मैच जीत गए थे। रॉ में आने के बाद वह रे मिस्टीरियो के साथ स्टोरीलाइन में आए।

रे मिस्टीरियो के साथ सर्वाइवर सीरीज में सिंगल्स मैच लड़ने के बाद द बीस्ट WWE में नजर नहीं आए है। रॉयल रंबल एक बड़ा पीपीवी है और वह इस इवेंट में अपनी टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं। इसके अलावा रेसलमेनिया के पहले तक कुछ और इवेंट्स है।

इतने सारे इवेंट होने के बावजूद भी लैसनर चैंपियनशिप नहीं हारेंगे, WWE ने इस बात के कई सारे संकेत दे दिए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 संकेत जिससे पता चलता है कि ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया तक WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखने वाले हैं।

#5 फैंस के मन में ब्रॉक को लेकर हेट बढ़ाना

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

यह बात तो तय है कि रेसलमेनिया जैसे बड़े पीपीवी में चैंपियनशिप चेंज जरूर होगा। कोई नया सुपरस्टार टाइटल जरूर जीतने वाला है। सैथ रॉलिंस ने जब ब्रॉक को हराया था, उस समय भी फैंस को पता था कि बीस्ट हारेंगे।

ब्रॉक लैसनर को WWE यूनिवर्स की ओर से बू जरूर मिलती है लेकिन अगर उन्हें कुछ बड़ी चीज़ प्लान करनी है तो कंपनी लैसनर को बड़ा हील बना सकती है। अगर वह कुछ और समय तक WWE में नजर नहीं आएंगे तो फैंस के मन में उन्हें लेकर शंका होगी और वापसी के बाद उन्हें खराब रिएक्शन मिलेगा। वह बड़े हील बन जाएंगे।

इस बार भी फैंस को पता है कि लैसनर रेसलमेनिया में टाइटल गंवा सकते हैं। इसके बाद भी WWE फैंस के मन में लैसनर को लेकर हेट आएगी। इससे बेबीफेस सुपरस्टार को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

#4 मेन स्ट्रीम फैंस को अपनी ओर खींचने के लिए

पॉल हेमन
पॉल हेमन

WWE ब्रॉक लैसनर को चैंपियनशिप देता है क्योंकि वह कंपनी को बड़ी ऑडियंस लाकर देते हैं। लैसनर काफी ज्यादा फेमस है। द बीस्ट हर प्रकार के फैंस को रेसलमेनिया 36 की ओर खींच सकते हैं।

वह WWE के अलावा भी काफी प्रसिद्ध है और इस वजह से नॉन-रेसलिंग फैन भी उन्हें देखना पसंद करेंगे। कुछ ऐसा ही काम द रॉक भी करते हैं क्योंकि उनके WWE के बाहर भी हॉलीवुड में फैंस है।

#3 कोई भी डिजरविंग सुपरस्टार नहीं है

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE के पास अभी ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं जिसकी वजह से वह ब्रॉक लैसनर से चैंपियनशिप छीन सके। अगर WWE के पास अभी कोई योग्य सुपरस्टार है तो टाइटल चेंज हो सकता है।

रिकोशे जरूर द बीस्ट को चैलेंज कर सकते हैं लेकिन उन्हें इस समय चैंपियनशिप देना WWE की बड़ी गलती होगी। इससे फैंस रिकोशे को बू करने लग जाएंगे जैसा शुरुआत में रोमन रेंस के साथ हुआ था।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

#2 एक नए सुपरस्टार को आगे लाना

नए सुपरस्टार्स
नए सुपरस्टार्स

WWE ने पिछले कुछ सालों में सैथ रॉलिंस, डेनियल ब्रायन, कोफी किंग्सटन, रोमन रेंस और बैकी लिंच जैसे सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया के द्वारा टॉप स्टार बनने में मदद की है।

अगर ब्रॉक चैंपियन रहते हैं तो बतौर हील सुपरस्टार वह एक नए बेबीफेस को आगे आने का मौका दे सकते हैं। इससे WWE एक नया स्टार बनाने में सक्षम रहेगा और इससे रेसलमेनिया खास बनेगा।

#1 रेसलमेनिया के पहले टाइटल चेंज करने का कोई मतलब नहीं है

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा पीपीवी है और इस इवेंट में टाइटल चेंज होना एक बड़ी बात मानी जाती है। अगर द बीस्ट अभी चैंपियनशिप गंवा देते हैं तो इससे WWE को बड़ा फायदा नहीं होगा।

टाइटल चेंज कराने के बाद WWE को फिर एक नए चैलेंजर की जरूरत होगी और कम समय में स्टोरीलाइन भी खास नहीं बनेगी। इस वजह से WWE ब्रॉक लैसनर को चैंपियन बनाए रख रहा है।

ये भी पढ़ें:- 25 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उनकी पीपीवी में पहली सिंगल्स जीत

Quick Links