WWE Raw के अंतिम एपिसोड में एक सरप्राइज देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर एक प्रोमो कट किया और बताया कि उनके पास एक रिपोर्ट है। इसके साथ ही रॉलिंस ने मिस्टीरियो परिवार को बुलाया और कहा कि अलाया असल में रे मिस्टीरियो की बेटी नहीं है। ये काफी अजीब चीज़ थी।इसके बाद रे मिस्टीरियो ने अपनी बेटी को 19 साल की छोटी बच्ची बताया। इसपर वो नाराज हो गयी और वहां से चली गयी। बाद में उन्होंने अपने पिता से बहस भी की। इसके साथ ही मर्फी और अलाया का स्टोरीलाइन एंगल भी दिखाया गया। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर क्यों सैथ रॉलिंस ने अलाया का रे मिस्टीरियो की बेटी न होने का दावा किया। इसलिए हम इन्हीं 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं।5- WWE स्टार सैथ रॉलिंस असल में अलाया को डिसाइपल के रूप में जोड़ना चाहते होAn apology ... ? From @WWE_Murphy? 🤔🤔🤔 #WWERaw pic.twitter.com/ukk8DCObB3— WWE Universe (@WWEUniverse) September 22, 2020सैथ रॉलिंस की फैक्शन लगभग तबाह हो गयी है और अब उन्होंने मर्फी को भी ग्रुप से निकाल दिया है। कुछ समय पहले फैंस चाहते थे कि कोई विमेंस स्टार भी रॉलिंस के ग्रुप में हो।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने डेब्यू के दिनों की तुलना में आज पहचान पाना मुश्किल हैइस वजह से रॉलिंस, अलाया को मिस्टीरियो परिवार से अलग करके अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हो। साथ ही मर्फी और सैथ का अलग होना भी एक प्लान साबित हो सकता है।4- WWE में मिस्टीरियो परिवार को तबाह करने के लिएNothing can break this family.#WWERaw @DomMysterio35 @reymysterio pic.twitter.com/7cw7l7iI5G— WWE Universe (@WWEUniverse) September 22, 2020मिस्टीरियो परिवार इस समय एकजुट है और पिछले हफ्ते तक वो साथ नजर आ रहे थे। इसके अलावा मिस्टीरियो परिवार के चारों सदस्य खुश भी थे। सैथ रॉलिंस के सैगमेंट से उनके बीच दरार पैदा हुई।सैथ रॉलिंस का ये मिस्टीरियो परिवार को तबाह करने और उनके बीच अनबन पैदा करने का तरीका हो सकता है। शुरुआत में ही इससे परिवार में दरार पड़ चुकी है और भविष्य में रॉलिंस का ये प्लान सफल हो सकता है।ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ की