WWE का सबसे बड़ा शो रेसलमेनिया (WrestleMania) अब ज्यादा दिन दूर नहीं है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि ऐसी क्या वजह है जिसके कारण द फीन्ड (The Fiend) अब तक रॉ (Raw) में नजर नहीं आए हैं। द फीन्ड आखिरी बार टीएलसी (TLC) में नजर आए थे और तबसे रिंग से उनकी दूरी बरकरार है।ये भी पढ़ें: 5 कारणों से ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania में WWE चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होना चाहिएइस बीच रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस अपनी कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं और वो इस हफ्ते के शो में भी जारी रही। यहाँ ये देखना होगा कि अगले शो और WrestleMania के बीच में WWE के पास कहानी को बढ़ाने का कोई बड़ा मौका नहीं है। क्या WWE WrestleMania में द फीन्ड की एंट्री कराएगी या नहीं? आइए आपको वो सभी तथ्य इस आर्टिकल में बताते हैं।ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में नहीं जाना चाहिए था और 2 जिन्हें जाने की सख्त जरूरत है#5 WWE के पास द फीन्ड की वापसी का कोई प्लान नहीं है#TheViper @RandyOrton stands tall. In the most horrific way imaginable. #WWETLC #FireflyInferno pic.twitter.com/aB89bVBATH— WWE (@WWE) December 21, 2020द फीन्ड एक ऐसा किरदार है जिसे ब्रे वायट ने ही बनाया और वो इसे पिछले दो साल से आगे बढ़ा रहे हैं। TLC में जब उनका मैच खत्म हुआ उसके बाद से उनकी वापसी के लिए कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। WWE ने इस बीच एलेक्सा ब्लिस और रैंडी ऑर्टन को कहानी का हिस्सा बनाया हुआ है।ये भी पढ़ें: WWE छोड़ने के बाद सुपरस्टार्स की हैरान करने वाली नौकरियाँरैंडी ऑर्टन के मुँह से आनेवाला वो लिक्विड ये दर्शाता है कि द फीन्ड आसपास ही हैं लेकिन वो अभी वापस नहीं आ पा रहे हैं। WrestleMania WWE का सबसे महत्वपूर्ण शो है और कंपनी उसमें द फीन्ड को बिना किसी कहानी के एंट्री नहीं दे सकती है। ऐसा तबतक है जबतक वो कोई अटैक करके द फीन्ड की वापसी को महत्वपूर्ण नहीं बना देते हैं।"Oh, Randy... Not yet."@AlexaBliss_WWE's mind games continue to plague @RandyOrton. #WWERaw pic.twitter.com/N5cYmLQ2It— WWE (@WWE) March 9, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।