इन दिनों डब्लू डब्लू ई (WWE) रेसलमेनिया 36 की तैयारियां चरम पर हैं और इस आगामी इवेंट के नजरिए से एजे स्टाइल्स बनाम अंडरटेकर मैच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, जो किसी ड्रीम मैच से कम तो बिल्कुल नहीं है। अगर ये मुकाबला होता है तो ये भी देखने योग्य बात होगी कि स्टाइल्स हील कैरेक्टर में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
अंडरटेकर अपने दौर के सबसे बड़े रेसलिंग आइकॉन्स में से एक रहे हैं औरे द फिनोमेनल मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: 3 धमाकेदार चीजें जो सुपर शोडाउन 2020 में हो सकती हैं
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 बड़े कारण आपके सामने रख रहे हैं जो ये बताते हैं कि रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का मैच जरूर होना चाहिए।
# अंडरटेकर के लिए कोई दूसरा अच्छा प्रतिद्वंदी फिलहाल WWE के पास नहीं है
![अंडरटेकर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/74d4e-15826247493335-800.jpg 1920w)
द फीन्ड इन दिनों रोमन रेंस के साथ मैच को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, स्टिंग के साथ मैच की संभावनाएं बेहद कम हैं। इनके अलावा बाकी सुपरस्टार्स या तो अन्य स्टोरीलाइंस का हिस्सा हैं या फिर किसी अन्य दिग्गज रेसलर की वापसी होती भी दिखाई नहीं दे रही है।
इसलिए अगर स्टाइल्स को भी इस मुकाबले से हटा दिया जाता है तो WWE द्वारा द डेडमैन की रेसलमेनिया में वापसी ना करवाना ही बेहतर होगा। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस, बडी मर्फी के साथ मैच को लेकर चर्चाओं में हैं।
कुछ समय पहले तक एलिस्टर ब्लैक को अंडरटेकर के साथ जोड़ा जा रहा था लेकिन ये भी मानने वाली बात है कि ब्लैक अभी इतने बड़े मैच के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए स्टाइल्स ही फिलहाल उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित होंगे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# रिटायरमेंट मैच हो सकता है
![अंडरटेकर रिटायरमेंट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d3836-15826470170370-800.jpg 1920w)
ऐसा कई बार हुआ है जब किसी सुपरस्टार ने रेसलमेनिया में रिटायरमेंट मैच लड़ा हो। आपको याद दिला दें कि अंडरटेकर को रिटायर करने का गौरव WWE ने रोमन रेंस को भी प्राप्त नहीं करने दिया था जो मौजूदा समय में कंपनी के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार हैं।
स्टाइल्स की ना केवल माइक स्किल्स अच्छी हैं बल्कि उन्हें मौजूदा दौर के सबसे बेस्ट इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक माना जाता है। अब अगर वो अंडरटेकर को रिटायर करते हैं तो उनके हील कैरेक्टर को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने हाल ही में शादी की है
# एजे स्टाइल्स और द क्लब का अंडरटेकर के साथ सैगमेंट धमाकेदार होगा
![द क्लब](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/bfc21-15826475577765-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स इस समय रॉ के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हैं। इसलिए सोचिए अगर वो कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ (द क्लब) के साथ मिलकर लैजेंड सुपरस्टार का अनादर करते हैं तो इससे एंडरसन और गैलोज़ को भी फायदा पहुंच सकता है।
ये अनादर वाला सैगमेंट जाहिर तौर पर सुर्खियां बटोरने में सफल होगा और इससे द डेडमैन के प्रति सप्ताह रिंग में भी नजर आने के दरवाजे भी खुल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो संभव ही रॉ की रेटिंग्स में भी तगड़ा उछाल देखा जा सकेगा।
# एजे स्टाइल्स के पास नहीं है कोई अच्छा प्रतिद्वंदी
![एजे स्टाइल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/f03cb-15826481453735-800.jpg 1920w)
मौजूदा परिस्थितियां ऐसी हैं कि एजे स्टाइल्स को किसी स्टोरीलाइन के मुताबिक रेसलमेनिया 36 में कोई अच्छा प्रतिद्वंदी मिलने की संभावनाएं बेहद कम हैं। आपको ये भी याद दिला दें कि रॉयल रंबल में लगी चोट के बाद स्टाइल्स एक तरह से लय से भटक चुके हैं।
वो पहले जिन सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइंस में शामिल थे, उनमें से लगभग सभी दूसरी राह पकड़ चुके हैं। इन्हीं कारणों को देखते हुए उन्हें अंडरटेकर के साथ मैच देना ही फिलहाल सही होगा।
ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो रेसलमेनिया 36 में वापसी करेंगे और 2 जो नहीं करेंगे
# ड्रीम मुकाबला जिसका सभी फैंस इंतज़ार कर रहे हैं
![स्टाइल्स और अंडरटेकर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/2fac1-15826486733594-800.jpg 1920w)
फिलहाल रेसलमेनिया 36 के लिए चैंपियनशिप मैचों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और किसी ड्रीम मुकाबले का बिल्ड-अप अभी तक देखने को नहीं मिला है। साथ ही स्टाइल्स एक हाई-प्रोफाइल अपोनेंट हैं और इसी तरह के सुपरस्टार्स के साथ ही तो द डेड मैन पिछले कुछ सालों से मैच लड़ते आए हैं।
इनका आमना-सामना होने से ना केवल फैंस को उनका ड्रीम मुकाबला देखने को मिलेगा बल्कि द फिनोमेनल को भी अपना खोया हुआ मोमेंटम वापस मिल जाएगा।