रॉ में इस बार फैंस को एक बार फिर से सॉलिड एक्शन देखने को मिला। इस बार शो में फैंस को कई नई स्टोरीलाइन देखने को मिली। इस बीच शो में रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच नजर नहीं आई। उनका शो पर ना काफी ज्यादा फैंस को हैरान भी कर गया क्योंकि उन्हें शो से पहले एड में शामिल किया गया है। ये लगातार दूसरी बार हैं, जब वो चैंपियन होने के बाद भी रॉ का हिस्सा नहीं बनी हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 कारण जिस वजह से बैकी इस बार शो का हिस्सा नहीं बनी हैं।
#5 बैकी लिंच इस समय टाइम ऑफ ले चुकी हैं
अगर बैकी लिंच की बात करें तो वो विमेंस टाइटल जीतने के बाद काफी ज्यादा बिजी हैं। वो इस साल रेसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा भी बनी थी। इसके अलावा वो इस समय सबसे ज्यादा समय तक इस टाइटल को होल्ड करने वाली स्टार भी बन गई हैं। वहीं वो इस समय 2K20 के कवर पर भी थी। जिस वजह से वो लगातार रिंग के अलावा बाहर भी काफी ज्यादा बिजी रही हैं। वो शो और गेम को लेकर लगातार इंटरव्यू शो में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों ऑथर्स ऑफ पेन को सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनानी चाहिए
जिस वजह से भी इस समय टाइम ऑफ लेकर रॉ से दूर हैं ताकि आने वाले रेसलमेनिया सीजन के लिए खुद को इंजरी फ्री रख सके। उनसे पहले साशा बैंक्स और एलेक्सा ब्लिस भी कुछ समय के लिए टाइम ऑफ लेकर रिंग से दूर हो चुके हैं। ऐसे में ये देखना ख़ास रहेगा कि WWE उनकी वापसी को किस तरह से फैंस के सामने लाता है।