स्मैकडाउन के एपिसोड से 2019 के ड्राफ्ट की शुरुआत देखने को मिली। अब ड्राफ्ट का दूसरा और अंतिम पार्ट रॉ में होगा। स्मैकडाउन की बात की जाए तो हमें शील्ड ब्रदर्स, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले के विजेता के ब्रांड को पहली पिक चुनने का मौका मिलने वाला था।इस मुकाबले में डिस्क्वालीफिकेशन की मदद से सैथ रॉलिंस की जीत हुई क्योंकि द फीन्ड ने मैच में इंटरफेरेंस की थी। इसके बाद रॉ ने बैकी लिंच को चुना, स्मैकडाउन ने रोमन रेंस को अपने ब्रांड में शामिल किया। देखा जाए तो स्मैकडाउन के पास चुनने के लिए कई सारे सुपरस्टार्स थे लेकिन उन्होंने द बिग डॉग को रोस्टर में शामिल करने का फैसला किया।ये भी पढ़ें: WWE NXT रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स- 9 अक्टूबर, 2019इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 कारणों के बारे में, जिनके चलते रोमन रेंस को स्मैकडाउन में सबसे पहले चुना गया और रोस्टर की वह पहली पिक बने।#5 वह रोस्टर के फेस हैंRoman Reigns staying on #SmackDown pic.twitter.com/OeyE1CrA1P— Vitalia 🌈 🇵🇷 (@CNCOMixer27) October 12, 2019सैथ रॉलिंस की जीत के बाद लग रहा था कि वह ड्राफ्ट की पहली पिक बनने वाले हैं लेकिन एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। रॉ ने बैकी लिंच को चुना क्योंकि वह विमेंस रोस्टर की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। रॉ ने WWE की सबसे बड़ी फेस सुपरस्टार को चुना था। इस वजह से ड्राफ्ट को बैलेंस करने के लिए स्मैकडाउन ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चुनने का निर्णय लिया है। रोमन रेंस को विंस मैकमैहन ने पिछले कुछ सालों में टॉप स्टार की तरह बुक किया है। इसके अलावा बैकी लिंच की तरह ही रोमन रेंस को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं