मनी इन द बैंक में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली अपने टाइटल को टमिना स्नूका के खिलाफ डिफेंड करेंगी और एक बड़ा सवाल ये है कि क्या वो अगली चैंपियन बनेंगी? क्या कंपनी उन्हें इस योग्य समझती है कि वो एक चैंपियन बनें और क्या उनमें वो हुनर है जो एक चैंपियन बनने के लिए एक रेसलर में होना चाहिए?
ये सभी बड़े सवाल हैं और कंपनी इन सभी का जवाब हाँ में पाने पर ही चैंपियनशिप को किसी रेसलर के पास जाने देगी। वैसे अगर देखा जाए तो साशा बैंक्स के आने से ही बेली का हील किरदार और चैंपियनशिप रन इस योग्य बन पाई हैं कि फैंस उसे पसंद करने लगे। ऐसे में अगर इस मैच के दौरान भी साशा का दखल हो तो इससे हैरान होने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: WWE Raw: 5 कारण जिनके आधार पर अपोलो क्रूज को शो में चोटिल दिखाया गया
इस बीच आइए आपको बताते हैं वो कारण जिनके आधार पर टमिना स्नूका अगली स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बन सकती हैं।
#5 उनकी उम्र एक बड़ा कारण है
![उम्र एक बड़ा कारण है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b1f08-15881456642099-800.jpg 1920w)
टमिना स्नूका इस आर्टिकल के लिखे जाने पर 42 साल की हैं जो अमूमन रेसलर्स के रिटायरमेंट की उम्र होती है। ये वो रेसलर हैं जिन्होंने अपने करियर में कोई खास उपलब्धि नहीं पाई और जब पिछले साल उम्मीद थी तो नाया जैक्स चोटिल हो गईं थीं। इसकी वजह से उनका करियर फिर से नीचे जाने लगा था लेकिन इस समय कंपनी उनपर विश्वास जता रही है। अगर ये विश्वास और सही मौका उन्हें मिलता रहा तो वो चैंपियन बन सकती हैं।
ये एक ऐतिहासिक पल होगा और उसकी एक बड़ी वजह है अगली स्लाइडों में दिए गए हमारे कारण जिन्हें पढ़कर आप भी इस बात को मानेंगे कि इन्हें चैंपियन बनना चाहिए।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4 ये उनका आखिरी रन हो सकता हैं
![आखिरी रन हो सकता हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2fc9b-15881484140657-800.jpg 1920w)
उनकी उम्र के साथ साथ हमने पिछले प्वाइंट में आपको बताया कि ये अमूमन रेसलर्स के रिटायरमेंट की उम्र होती है। इस स्थिति में अगर आप देखेंगे तो ये पाएंगे कि वो ऐसे दौर में हैं जहाँ ये उनके करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है। ये मुमकिन है कि टमिना इस बार रेसलिंग रिंग में कदम रखें और ये उनका आखिरी रन हो। आशा है कि उनकी आखिरी रेन एक चैंपियनशिप जीत के साथ खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: 9 मौके जब विंस मैकमैहन ने आगे बढ़कर WWE रिकॉर्ड को खत्म करने का प्रयास किया
#3 उन्हें पुश मिल रहा हैं
![पुश मिल रहा है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/73ac7-15881493644123-800.jpg 1920w)
एक रेसलर के लिए सबसे अच्छा पल वही होता है जब कंपनी और क्रिएटिव उसपर विश्वास करके उसे पुश दे सके। इस समय टमिना उसी दौर में हैं और अगर वो काम के साथ-साथ चैंपियनशिप भी अपने पास रखती हैं तो ये उनके लिए अच्छा मौका होगा। इससे वो अपने हुनर को और बेहतर तरीके से दिखा सकेंगी और एक बेहतर कहानी में उनका योगदान होगा।
#2 डबल अटैक को अकेले हराकर खुद के लिए बेहतर काम करेंगी
![खुद के लिए बेहतर काम करेंगी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/465db-15881498505878-800.jpg 1920w)
बेली और साशा बैंक्स एक टीम की तरह हैं जो अबतक एक साथ हैं और समरस्लैम से पहले इनके अलग होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में अगर टमिना चैंपियन बनकर इनके डबल अटैक को अकेले ही हराने में सफल होती हैं तो ये इनके किरदार के लिए सही होगा। ये बेहतरीन काम कर रही हैं तो ऐसे में अगर इनके करियर और किरदार को दो रेसलर्स के खिलाफ भी ताकतवर दिखाया जाए तो ये अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Raw में जैलिना वेगा के नए ग्रुप का हिस्सा होना चाहिए
#1 नाया जैक्स के साथ एक बड़ी और बेहतर कहानी की शुरुआत के लिए
![एक बड़ी और बेहतर कहानी की शुरुआत के लिए](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9359e-15881501689165-800.jpg 1920w)
नाया जैक्स विमेंस मनी इन द बैंक मैच को जीतने की प्रबल दावेदार हैं और अगर ऐसा होता है तो ये उनके लिए अच्छी बात होगी। वहीं अगर टैमिना स्नूका भी चैंपियन बन जाती हैं तो ये एक अच्छा कदम होगा। इस जीत का जश्न मनाने के लिए अगर नाया रिंग में आएं और फिर अपनी बहन को समोअन ड्राप देकर ब्रीफकेस कैश इन कर लें तो ये काफी अच्छा होगा। इससे नाया एक हील और टमिना बेबीफेस के तौर पर काम करेंगी जो सही रहेगा।