रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है और कई जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। साल 2021 का पहला पीपीवी Royal Rumble रहने वाला है और WWE जरूर ही इसे बेहतर बनाना चाहेगा। इस इवेंट में मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच देखने को मिलने वाला है।साथ ही Royal Rumble में कुछ बड़े चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे। ड्रू मैकइंटायर अपनी WWE चैंपियनशिप को गोल्डबर्ग के खिलाफ डिफेंड करेंगे। साथ ही रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए 'लास्ट मैन स्टैंडिंग' मैच देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा भी कुछ अन्य टाइटल मैच भी देखने को मिल सकते हैं।Kevin Owens just put Roman Reigns through the table!#SmackDown pic.twitter.com/4fAjfqKs7p— WWE on BT Sport (@btsportwwe) January 23, 2021ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे ज्यादा बार Royal Rumble मैच में आखिरी सुपरस्टार के रूप में एलिमिनेट हुएWWE जरूर ही अपने इस इवेंट को पिछले साल की तरह सफल बनाना चाहेगा। इसके चलते WWE को कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। शॉक्स और सरप्राइज से जरूर ही शो बेहतर बनेगा और फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा। इसलिए 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो Royal Rumble 2021 पीपीवी में हो सकती हैं।5- Royal Rumble मैच में द फीन्ड वापसी करें और रैंडी ऑर्टन को एलिमिनेट करें“I don’t blame her. I blame him. I blame the Fiend, and I sent him straight to Hell.” Randy Orton is angry at one person, and it’s not Alexa Bliss. pic.twitter.com/sgqbhuyZwi— Brij (@cmpunk48275401) January 19, 2021Royal Rumble पीपीवी में रैंडी ऑर्टन नजर आने वाले हैं। इस मैच में ऑर्टन ने काफी पहले ही एंट्री की घोषणा कर दी थी। खैर, WWE उनके लिए बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है। द फीन्ड लंबे समय से WWE में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में Royal Rumble में वो धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे कम एलिमिनेशन करने के बावजूद Royal Rumble मैच में जीत दर्ज कीवो वापसी करते हुए रैंडी ऑर्टन को एलिमिनेट कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। इससे भविष्य में ऑर्टन और द फीन्ड के बीच मैच टीज़ हो जाएगा। साथ ही फैंस को ये चीज़ पसंद आएगी। WWE अपने इस इवेंट को रोचक बनाने के लिए फैंस को एक शॉक जरूर दे सकता है।