स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस एपिसोड से WWE अपने नए साल की शुरुआत करने वाला है। दरअसल, 2020 में WWE ने काफी सुधार किये थे और SmackDown का कद भी 2020 में बढ़ा है। इसके चलते उम्मीद होगी कि अगला साल भी अच्छा होगा।अगर WWE जबरदस्त शुरुआत करेगा तो जरूर ही हर किसी को साल 2021 के लिए उत्साह रहेगा। SmackDown के इस एपिसोड में कुछ बड़े रिटर्न और मैच देखने को मिल सकते हैं। SmackDown का अंतिम एपिसोड शानदार था और इसकी व्यूअरशिप 3.3 मिलियन व्यूअर्स तक गई थी। ऐसे में हर कोई SmackDown के लिए उत्साहित होगा।I want Seth Rollins to return as a face.Your thoughts?? pic.twitter.com/BUIdDZDsEn— HD👌👌 (@harshitdwivedi_) December 28, 2020ये भी पढ़ें:- साल 2020 के अंत में WWE को हुआ बहुत बड़ा फायदा, जानकर मजा आ जाएगाWWE ने कुछ चीज़ें जरूर तय कर दी है लेकिन अगर उन्हें ब्लू ब्रांड के एपिसोड को रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज भी बुक करने होंगे। सरप्राइज और शॉक्स प्लान करने से जरूर ही एपिसोड रोचक बनेगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो SmackDown के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- SmackDown में सैथ रॉलिंस बेबीफेस के रूप में वापसी करेंAdmit it, You Miss Seth Rollins. pic.twitter.com/d3hfRkdUDB— ℜ𝔦𝔰𝔥𝔞𝔟🥀(リシャブ) (@HEELMessiah) December 16, 2020सैथ रॉलिंस की SmackDown के एपिसोड में वापसी होने वाली हैं। हर कोई इसके लिए उत्साहित है। वो ब्रेक लेने के पहले हील थे और काफी अजीब तरीके से उन्होंने ब्रेक लिया था। इसके बावजूद अब वो एक नई शुरुआत करना चाहेंगे।ये भी पढ़ें:- WWE के फेमस सुपरस्टार ने लगातार दूसरे साल जीता सबसे बड़ा अवॉर्ड, सैथ रॉलिंस के पूर्व साथी ने चौंकायाऐसे में WWE यहां एक बड़ा सरप्राइज दे सकता है। सैथ रॉलिंस SmackDown के एपिसोड की शुरुआत करते हुए अपने पुराने थीम सॉन्ग के साथ आ सकते हैं। साथ ही वो बेबीफेस के रूप में नजर आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।