5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown
WWE SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown)का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड रहने वाला है। WWE ने रॉ (Raw) के एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें तय की थी। इसके चलते अब SmackDown के एपिसोड से भी फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस 2021 में मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं

अगर WWE को SmackDown का एपिसोड यादगार और बेहतर बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे SmackDown का एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। साथ ही लोग इसके बारे में बात करेंगे। इसलिए हम इस आर्टिकल में 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- बियांका ब्लेयर पर SmackDown में बेली द्वारा जबरदस्त तरीके से हमला हो

बियांका ब्लेयर और बेली के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। SmackDown के अंतिम एपिसोड में बियांका ने बेली को सिंगल्स मैच में हराया था। साथ ही एक अहम जीत दर्ज की थी। इसके अलावा विमेंस Royal Rumble मैच में ब्लेयर ने ही बेली को एलिमिनेट कर दिया था। अब बेली अपना बदला लेना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस और ऐज के बीच WWE WrestleMania 37 में मैच नहीं होना चाहिए और 2 जिनकी वजह से उनका मैच होना चाहिए

वो SmackDown के इस एपिसोड में ब्लेयर पर हमला कर सकती हैं। साथ ही दोनों के बीच एक और मैच टीज़ हो सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। सबको लग रहा है कि दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई हैं। अगर यहां बेली का ब्लेयर पर हमला होता है तो ये सरप्राइज होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- क्रिश्चियन की SmackDown में वापसी हो

क्रिश्चियन ने Royal Rumble में वापसी की थी। साथ ही उन्होंने यहां शानदार काम किया था। 7 सालों बाद दिग्गज ने WWE की रिंग में वापसी की थी। उनके प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि वो अब जरूर ही कुछ सालों तक और रेसलिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐज इस समय Raw का हिस्सा है।

ऐसे में WWE दूसरे दिग्गज को SmackDown में भेज सकता है। वो SmackDown के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने इस दिग्गज को एलिमिनेट किया था। यहां उनकी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा वो किसी अन्य सुपरस्टार को निशाना बना सकते हैं। अगर वो SmackDown में वापसी करते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।

3- सैथ रॉलिंस SmackDown में वापसी करते हुए डेनियल ब्रायन पर हमला करें

सैथ रॉलिंस ने Royal Rumble में 29वें स्थान पर अपनी वापसी की थी। साथ ही उन्होंने डेनियल ब्रायन को एलिमिनेट भी किया था। कुछ महीने पहले भी दोनों के बीच एक मैच टीज़ हुआ था। अब दोनों की SmackDown में दुश्मनी शुरू हो सकती हैं। सैथ रॉलिंस ने हील के रूप में ही वापसी की है।

ऐसे में वो SmackDown में वापस आकर डेनियल ब्रायन पर हमला कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये जरूर हो शॉक होगा। खैर, दोनों सुपरस्टार्स के लिए स्टोरीलाइन काफी धमाकेदार रह सकती हैं। वो साथ मिलकर रिंग में जबरदस्त मैच दे सकते हैं। दोनों ने पहले भी काफी बेहतर काम किया है।

2- अपोलो क्रूज नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएं

पिछले कुछ समय से अपोलो क्रूज और बिग ई की दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। पिछले हफ्ते दोनों के बीच टाइटल मैच भी देखने को मिला था लेकिन इस दौरान सैमी जेन ने आकर उन दोनों पर हमला कर दिया था। लग रहा था कि Royal Rumble में तीनों सुपरस्टार्स के बीच चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा।

इसके बावजूद ऐसा नहीं हुआ। अब SmackDown में WWE सैमी जेन, बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच ट्रिपल थ्रेट टाइटल मैच तय कर सकता है। अगर यहां अपोलो क्रूज किसी इंटरफेरेंस या चीटिंग के बीच दर्ज करते हैं तो ये काफी बड़ा शॉक होगा। कोई भी इस समय उम्मीद नहीं कर रहा है कि बिग ई टाइटल गंवाएंगे।

1- ऐज SmackDown में रोमन रेंस को अपने विरोधी के रूप में चुनें

ऐज SmackDown के एपिसोड में नजर आने वाले हैं। Raw और NXT में पहले ही ऐज दिखाई दे चुके हैं और दोनों ही जगह वो ब्रांड के चैंपियंस के साथ कंफ्रंट कर चुके हैं। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में भी आ सकते हैं। वो यहां आकर रोमन रेंस के बारे में बात कर सकते हैं। इस दौरान वो सबको शॉक कर सकते हैं।

ऐज ने Raw और NXT में चैंपियंस के साथ बात तो की लेकिन उन्होंने मैच के लिए WrestleMania में चैलेंज नहीं किया। अगर SmackDown में दिग्गज प्रोमो कट करते हुए रोमन रेंस को चैलेंज दे देते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। खैर, हर कोई इस बड़े ड्रीम मैच को WrestleMania में देखना चाहता है।

ये भी पढ़ें;- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने पिछले 5 सालों में नहीं हराया है

Quick Links