साल 2019 प्रो रेसलिंग फैंस के लिए रोचक रहा है। इस साल कई सारी ऐसी चीज़ें हुईं, जो फैंस ने कभी सोची भी नहीं होंगी। स्मैकडाउन का FOX नेटवर्क पर शानदार डेब्यू, केन वैलासकेज़ का डब्लू डब्लू ई (WWE) में आना और 24/7 टाइटल को प्रस्तुत करना आदि चीज़ें किसी ने भी नहीं सोची होगी।
इसके अलावा भी कई सारी ऐसी चीज़ें थी, जिनका फैंस इंतज़ार कर रहे थे और उन्हें वह चीज़ मिली। विमेंस सुपरस्टार्स का रेसलमेनिया को मेन इवेंट करना, सैथ रॉलिंस का ब्रॉक लैसनर को हराना और रोमन रेंस की वापसी होना आदि चीज़ें शामिल हैं। अब 2019 खत्म होने में सिर्फ 2 महीने बाकी हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के लिए 5 जबरदस्त और नए विरोधी
इस बात को ध्यान रखते हुए विंस मैकमैहन और WWE दोनों ही 2020 के लिए प्लानिंग बना रहे होंगे। ऐसी बहुत सारी चीज़ें है जो फैंस 2020 में WWE की ओर से कंपनी में देखना चाहते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में, जिनके होने का फैंस 2020 में बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
#5 WWE के बुलेट क्लब का निर्माण होना
बुलेट क्लब NJPW, ROH और इंडिपेंडेंट सर्किट की सबसे प्रसिद्ध फैक्शन रही है। बुलेट क्लब को प्रिंस डेविट ने बनाया था, जिन्हें आज हम फिन बैलर के नाम से जानते हैं। सुपरस्टार शेक-अप के बाद एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन साथ आ गए थे।
इन तीनों सुपरस्टार्स ने The OC (ओरिजिनल क्लब) का निर्माण किया। इस दौरान कंपनी ने फिन बैलर के ग्रुप में जुड़ने को लेकर भी टीज़ किया था लेकिन उस समय पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन बेबीफेस थे। हाल ही में NXT के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने हील टर्न ले लिया है।
अब फैंस 2020 में उन्हें OC में जुड़ते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं