5 बड़ी चीज़ें जो फैंस साल 2020 में WWE में देखना चाहते हैं

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

साल 2019 प्रो रेसलिंग फैंस के लिए रोचक रहा है। इस साल कई सारी ऐसी चीज़ें हुईं, जो फैंस ने कभी सोची भी नहीं होंगी। स्मैकडाउन का FOX नेटवर्क पर शानदार डेब्यू, केन वैलासकेज़ का डब्लू डब्लू ई (WWE) में आना और 24/7 टाइटल को प्रस्तुत करना आदि चीज़ें किसी ने भी नहीं सोची होगी।

इसके अलावा भी कई सारी ऐसी चीज़ें थी, जिनका फैंस इंतज़ार कर रहे थे और उन्हें वह चीज़ मिली। विमेंस सुपरस्टार्स का रेसलमेनिया को मेन इवेंट करना, सैथ रॉलिंस का ब्रॉक लैसनर को हराना और रोमन रेंस की वापसी होना आदि चीज़ें शामिल हैं। अब 2019 खत्म होने में सिर्फ 2 महीने बाकी हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के लिए 5 जबरदस्त और नए विरोधी

इस बात को ध्यान रखते हुए विंस मैकमैहन और WWE दोनों ही 2020 के लिए प्लानिंग बना रहे होंगे। ऐसी बहुत सारी चीज़ें है जो फैंस 2020 में WWE की ओर से कंपनी में देखना चाहते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में, जिनके होने का फैंस 2020 में बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


#5 WWE के बुलेट क्लब का निर्माण होना

बुलेट क्लब
बुलेट क्लब

बुलेट क्लब NJPW, ROH और इंडिपेंडेंट सर्किट की सबसे प्रसिद्ध फैक्शन रही है। बुलेट क्लब को प्रिंस डेविट ने बनाया था, जिन्हें आज हम फिन बैलर के नाम से जानते हैं। सुपरस्टार शेक-अप के बाद एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन साथ आ गए थे।

इन तीनों सुपरस्टार्स ने The OC (ओरिजिनल क्लब) का निर्माण किया। इस दौरान कंपनी ने फिन बैलर के ग्रुप में जुड़ने को लेकर भी टीज़ किया था लेकिन उस समय पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन बेबीफेस थे। हाल ही में NXT के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने हील टर्न ले लिया है।

अब फैंस 2020 में उन्हें OC में जुड़ते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 द फीन्ड vs द अंडरटेकर

ड्रीम मैच
ड्रीम मैच

द अंडरटेकर WWE के सबसे डरावने कैरेक्टर में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने डैडमैन वाले गिमिक से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। अब WWE ने अंडरटेकर जैसे एक नए कैरेक्टर को जन्म दे दिया है।

'द फीन्ड' ब्रे वायट को हर एक फैन काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब अंडरटेकर के रिटायर होने का समय आ चुका है। ऐसे में फैंस द फीन्ड और द फीनोम के बीच एक बार रिंग में मुकाबला देखना चाहते हैं। यह काम 2020 में जरूर हो सकता है।


#3 सैथ रॉलिंस का हील टर्न

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

द शील्ड से अलग होने के बाद सैथ रॉलिंस ने कुछ सालों तक हील सुपरस्टार के रूप में काम किया था, जहां फैंस ने उनकी परफॉर्मेंस की काफी ज्यादा प्रशंसा की थी। पिछले कुछ सालों से रॉलिंस एक फेस सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं।

द फीन्ड के साथ मुकाबले के बाद मिले रिएक्शन से साफ पता चल रहा था कि फैंस को रॉलिंस का कैरेक्टर पसंद नहीं आ रहा है। हर एक फैन 2020 में उनका हील टर्न देखना चाहता है।

ये भी पढ़ें:- दिग्गज केन वैलासकेज ने अपने WWE फ्यूचर पर बड़ा अपडेट दिया

#2 बैकी लिंच vs रोंडा राउजी

बैकी vs राउजी
बैकी vs राउजी

रेसलमेनिया 35 में हर एक फैन बैकी और रोंडा के बीच मैच देखना चाहता था लेकिन बाद में मुकाबले में शार्लेट फ्लेयर को भी जोड़ दिया गया। इस वजह से हमें राउजी और लिंच का ड्रीम मैच देखने को नहीं मिला।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोंडा राउजी जल्द ही वापसी करने वाली हैं। इस चीज़ का ध्यान रखा जाए तो फैंस को 2020 में एक बड़ा ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है जिसका वह लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।


#1 सीएम पंक की वापसी हो

सीएम पंक
सीएम पंक

सीएम पंक को WWE से गए हुए 5 साल हो चुके हैं। इतने सालों में सीएम की प्रो-रेसलिंग में वापसी को लेकर अलग-अलग खबर सामने आ रही थी। 2019 एक ऐसा साल रहा है जहां उनकी वापसी की सबसे ज्यादा बात हुई है।

खुद पंक ने भी कहा है कि अगर उन्हें ज्यादा पैसों का ऑफर मिलता है तो वह जरूर वापसी करेंगे। हर एक फैन बेस्ट इन द वर्ल्ड को फिर से WWE में देखना चाहता है। 2020 में फैंस को उनकी वापसी का इंतज़ार है।

ये भी पढ़ें- WWE Rumor राउंड अप: रोमन रेंस के नए विरोधी का नाम सामने आया, पंक वापसी से एक कदम दूर?