5 बातें जो आपको WWE के नए ग्रुप रेट्रीब्यूशन के मेम्बर्स के बारे में जरूर जाननी चाहिए

ब्रॉक लैसनर और कीथ ली
ब्रॉक लैसनर और कीथ ली

Raw के अंतिम एपिसोड में रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के बारे में पता चला। इस फैक्शन ने अचानक से एंट्री की और इसके बाद ग्रुप में मौजूद मुख्य 5 सदस्यों के बारे में जानकारी मिल गयी। साथ ही WWE ने Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस के बीच मैच तय कर दिया।

मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के नाम भी पता चल गए। दरअसल, उनके नाम टी-बार (डोमिनिक डाइजाकोविच), मेस (डीओ मैडिन) और शेन थोर्न (स्लैपजैक) है। इसके साथ विमेंस स्टार्स के इन-रिंग नेम नहीं पता लेकिन वो सुपरस्टार्स मिया यिम और मर्सिडीज मार्टिंज है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ की

ये 5 सुपरस्टार्स रेट्रीब्यूशन के मुख्य सदस्य है। इसमें से ज्यादातर सुपरस्टार्स NXT में काम कर चुके हैं। इसके बावजूद रेट्रीब्यूशन के सदस्यों के बारे में कुछ ऐसी बातें है जो शायद ही किसी को पता होगी। इसलिए हम ग्रुप में मुख्य सदस्यों के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले है जो शायद आपको नहीं पता होगी।

5- रेट्रीब्यूशन के स्लैपजैक कुछ महीनों पहले WWE Raw में MVP के साथ नजर आए थे

रेट्रीब्यूशन के स्लैपजैक गिमिक के पीछे शायद शेन थोर्न मौजूद है। हर किसी का मानना है कि वो इस ग्रुप का हिस्सा बने है और पहली बार मेन रोस्टर पर नजर आए हैं। दरअसल, वो इससे पहले मेन रोस्टर पर काम कर चुके हैं। मार्च 2020 में थोर्न WWE Raw पर नजर आने लगे थे।

इस दौरान वो ब्रेंडन विंक के साथ टैग टीम में मौजूद थे। दोनों ही शुरुआत में कुछ मुकाबले हारे लेकिन बाद में वो MVP के साथ आए। इसके बाद उन्हें सेड्रिक एलेक्जेंडर और रिकोशे पर जीत मिली। थोर्न मैनेजमेंट को प्रभावित नहीं कर पाए और इसके बाद वो MVP के साथ कभी नजर नहीं आए। अब थोर्न MVP के हर्ट बिजनेस के खिलाफ मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो और अलाया के बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठाए

4- रेट्रीब्यूशन की मर्सिडीज मार्टिंज AEW के बड़े पीपीवी में नजर आ चुकी है

रेट्रीब्यूशन में दो विमेंस स्टार्स मौजूद है। उनमें से एक मर्सिडीज मार्टिंज है। दरअसल, ये सुपरस्टार AEW के दूसरे बड़े पीपीवी ऑल आउट में मौजूद थी। इस इवेंट में वो विमेंस कैसिनो बैटल रॉयल का हिस्सा थी।

यहां वो ज्यादा कुछ खास नहीं कर पायी और जनवरी 2020 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। उन्होंने NXT में अच्छा काम किया और अब वो मेन रोस्टर पर अपना जलवा बिखेरने के लिए आ चुकी है।

3- रेट्रीब्यूशन के मेस और ब्रॉक लैसनर के बीच अनबन देखने को मिल चुकी है

रेट्रीब्यूशन के मेस के पीछे डीओ मैंडिन है। वो पिछले साल तक कमेंट्री टीम का हिस्सा थे लेकिन नवंबर 2019 में Raw के एक एपिसोड में ब्रॉक लैसनर से उनकी बहस हो गयी थी। इस दौरान द बीस्ट ने डीओ पर बुरी तरह हमला किया था।

इस दौरान उन्होंने मैंडिन पर F5 भी लगाया था। इसके बाद से ही मैंडिन WWE में नजर नहीं आए थे। अब वो रेट्रीब्यूशन के सदस्य है।

ये भी पढ़ें:- WWE द्वारा की गई 5 चौंकाने वाली चीजें जिन्होंने फैंस को निराश किया

2- रेट्रीब्यूशन के टी-बार को वाइकिंग रेडर्स के इवार ने ट्रेन किया है

डोमिनिक डाइजाकोविच असल में टी-बार का कैरेक्टर निभा रहे हैं और वो ग्रुप के लीडर भी माने जा रहे हैं। डाइजाकोविच ने अपने शुरुआती रेसलिंग करियर की शुरुआत केओटिक रेसलिंग प्रमोशन से की थी।

इस दौरान उन्हें ब्रायन फ्यूरी और टोड हेंसन (इस समय इवार के नाम से प्रसिद्ध) ने ट्रेन किया था। देखा जाए तो गुरु और शिष्य अब एक ही ब्रांड पर मौजूद है। भविष्य में दोनों का रिंग में सामना भी हो सकता है।

1- रेट्रीब्यूशन की मिया यिम इस समय कीथ ली के साथ रिलेशनशिप में है

कीथ ली ने कुछ समय पहले ही मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। अब उनकी साथी मिया यिम रेट्रीब्यूशन की सदस्य के रूप में Raw पर आ गयी है। दोनों ही सुपरस्टार्स WWE में आने से पहले रिलेशन में थे।

साथ ही कुछ महीनों पहले कीथ ली और मिया यिम ने साथ मिलकर NXT में जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे का सामना किया था। अब वो एक ही ब्रांड पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने अपना कैरेक्टर तोड़कर सबको चौंकाया