5 चीजें जो सैथ रॉलिंस SmackDown में वापसी के बाद कर सकते हैं

रिंग में मौजूद WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस
रिंग में मौजूद WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस पैटरनिटी लीव के बाद एक बार फिर से SmackDown में वापसी करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस हाल में माता-पिता बने हैं। सैथ रॉलिंस सर्वाइवर सीरीज़ के दौरान आखिरी बार नजर आए थे। इस मैच में वो शुरुआत में ही एलिमिनेट हो गए थे। वहीं अब WWE ने उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है।

WWE ड्राफ्ट के दौरान सैथ रॉलिंस को SmackDown रोस्टर में शामिल किया गया था। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि वापसी के बाद सैथ रॉलिंस किस स्टार के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो सकते हैं। तो आइये जानते है, SmackDown में वापसी करने के बाद सैथ रॉलिंस कौन सी पांच चीज़े कर सकते हैं:

ये भी पढ़े: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान

#5 सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री की घोषणा कर सकते हैं

नए साल की शुरुआत के साथ ही फैंस की निगाह WWE के सबसे बड़े इवेंट में से एक रॉयल रंबल पर टिक गई हैं। WWE ने घोषणा करते हुए कहा था कि इस बार 31 जनवरी को रॉयल रंबल पीपीवी होगा। SmackDown शो के दौरान डेनियल ब्रायन ने कहा था कि वो रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेंगे। ऐसे में अपनी वापसी के बाद सैथ रॉलिंस भी इस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। उनके इस ऐलान के बाद फैंस उनके और रोमन रेंस के बीच एक ड्रीम मैच को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"

हील करैक्टर में आने के बाद से ही फैंस रोमन रेंस को पसंद कर रहें है। वहीं दूसरी तरफ सैथ रॉलिंस अगर फेस स्टार के रूप में वापसी करते हैं तो उनके और रोमन के बीच फ्यूड भी शुरू हो सकता हैं। इसके अलावा अगर सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल जीत लेते हैं तो रेसलमेनिया में ये दोनों स्टार के दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं।

हालांकि अभी तो कयास लगाए जा रहे है कि रेसलमेनिया में गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच मैच भी हो सकता हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेते है या नहीं।

यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टारर्स जिन्हें पुश देना ने 2020 में बंद कर दिया

#4 सैथ रॉलिंस मर्फी और रे मिस्टीरियो के परिवार के साथ फ्यूड में शामिल हो सकते हैं:

2020 में फैंस को सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो के बीच एक अच्छा फ्यूड देखने को मिला था। इस दौरान एक्सट्रीम रूल्स में हुए मैच में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं इसके बाद समरस्लैम में भी रे के बेटे डोमिनिक भी सैथ रॉलिंस के खिलाफ नजर आये थे। जिसमे सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की थी।

इस फ्यूड के दौरान मर्फी लगातार सैथ के साथ बने हुए थे। लेकिन आलिया के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद मर्फी ने फेस टर्न ले लिया था। जिसके बाद ये दोनों ही स्टार्स सर्वाइवर सीरीज़ से पहले की स्मैकडाउन में एक-दूसरे के आमने-सामने हुए थे। इस मैच में मिस्टीरियो फैमली की मदद की वजह से मर्फी ने जीत हासिल की थी। ऐसे में सैथ वापस आने के बाद एक बार फिर से मर्फी के खिलाफ फ्यूड में नजर आ सकते हैं।

#3 सैथ रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप टाइटल पिक्चर में नजर आ सकते हैं

सैथ रॉलिंस WWE के उन चुनिंदा स्टार्स में शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी के हर बड़े टाइटल को अपने नाम किया हैं। ऐसे में वापसी के बाद वो एक बार फिर से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप टाइटल पिक्चर में नजर आ सकते हैं। स्मैकडाउन शो के दौरान बिग ई ने सैमी जेन को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया हैं। ऐसे में अगर सैथ एक हील स्टार के रूप में वापसी करते हैं तो वो बिग ई के खिलाफ फ्यूड में नजर आ सकते हैं। इस फ्यूड से जहां बिग ई को फायदा होगा वहीं फैंस का ध्यान एक बार फिर से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर आ जाएगा।

#2 सैथ रॉलिंस रोमन रेंस के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो सकते हैं

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस इससे पहले भी कई बार एक-दूसरे के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो चुके हैं। लेकिन ये पहली बार होगा जब सैथ हील रोमन रेंस के खिलाफ रिंग में उतर सकते हैं । WWE लगातार रेसलमेनिया 37 के लिए रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच मैच को लेकर तैयारी कर रहा हैं। ऐसे में रोमन रेंस और सैथ के बीच ये फ्यूड फैंस के लिए यादगार हो सकता है। इसके अलावा सैथ के फेस रिटर्न से स्मैकडाउन में एक फेस स्टार की कमी भी पूरी हो जाएगी। ऐसे में ये देखना ख़ास रहेगा कि क्या सैथ हील रोमन रेंस के खिलाफ फ्यूड का शामिल होते है या नहीं।

#1 केविन ओवेंस के साथ जोड़ी बना सकते हैं सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस WWE के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो हील और फेस दोनों करैक्टर में खुद को आसानी से ढाल सकते हैं। केविन ओवेंस को हाल में ही रोमन रेंस के खिलाफ दो टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। इन दोनों मैचों में जे उसोज ने रोमन की मदद की थी। ऐसे में ओवेंस सैथ की वापसी के बाद उनके साथ टीम बना सकते हैं और ये दोनों स्टार्स रोमन रेंस के खिलाफ नजर आ सकते हैं। केविन ओवेंस और सैथ इससे पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ फ्यूड में नजर आ चुके हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now