WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस पैटरनिटी लीव के बाद एक बार फिर से SmackDown में वापसी करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस हाल में माता-पिता बने हैं। सैथ रॉलिंस सर्वाइवर सीरीज़ के दौरान आखिरी बार नजर आए थे। इस मैच में वो शुरुआत में ही एलिमिनेट हो गए थे। वहीं अब WWE ने उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है। 2021 on FOX kicks off with fireworks with the return of @WWERollins!📺: #SmackDown Jan. 1, 2021 pic.twitter.com/EFcLkJhgjE— WWE on FOX (@WWEonFOX) December 26, 2020WWE ड्राफ्ट के दौरान सैथ रॉलिंस को SmackDown रोस्टर में शामिल किया गया था। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि वापसी के बाद सैथ रॉलिंस किस स्टार के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो सकते हैं। तो आइये जानते है, SmackDown में वापसी करने के बाद सैथ रॉलिंस कौन सी पांच चीज़े कर सकते हैं: ये भी पढ़े: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान#5 सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री की घोषणा कर सकते हैं 🚨BREAKING🚨 Seth Rollins is the 2019 Royal Rumble winner!!! He is going to WrestleMania!!!(Definitely Top 7 @ 7 worthy, @1053SS @RJChoppy @RDubThree)#RoyalRumble pic.twitter.com/ExaobLeu4q— T̷R̷O̷Y̷ ̷H̷U̷G̷H̷E̷S̷ (@TommySledge) January 28, 2019नए साल की शुरुआत के साथ ही फैंस की निगाह WWE के सबसे बड़े इवेंट में से एक रॉयल रंबल पर टिक गई हैं। WWE ने घोषणा करते हुए कहा था कि इस बार 31 जनवरी को रॉयल रंबल पीपीवी होगा। SmackDown शो के दौरान डेनियल ब्रायन ने कहा था कि वो रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेंगे। ऐसे में अपनी वापसी के बाद सैथ रॉलिंस भी इस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। उनके इस ऐलान के बाद फैंस उनके और रोमन रेंस के बीच एक ड्रीम मैच को देख सकते हैं। ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"हील करैक्टर में आने के बाद से ही फैंस रोमन रेंस को पसंद कर रहें है। वहीं दूसरी तरफ सैथ रॉलिंस अगर फेस स्टार के रूप में वापसी करते हैं तो उनके और रोमन के बीच फ्यूड भी शुरू हो सकता हैं। इसके अलावा अगर सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल जीत लेते हैं तो रेसलमेनिया में ये दोनों स्टार के दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं।हालांकि अभी तो कयास लगाए जा रहे है कि रेसलमेनिया में गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच मैच भी हो सकता हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेते है या नहीं। यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टारर्स जिन्हें पुश देना ने 2020 में बंद कर दिया