WWE टीएलसी पीपीवी अब काफी नजदीक आ चुका है। इस साल का ये अंतिम पीपीवी होगा। WWE इसे सफल बनाने के लिए रॉ और स्मैकडाउन में शानदार बिल्डअप कर रहा है। इस हफ्ते रॉ का एपिसोड भी शानदार रहा। कहा जाए तो और एपिसोड्स के मुताबिक ये एपिसोड काफी खास था। अच्छे मैच और शानदार सैगमेंट यहां पर देखने को मिले।
फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट में इस बार रैंडी ऑर्टन होंगे इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया गया था और शो की शुरूआत भी इससे ही हुई। विमेंस डिवीजन ने भी जबरदस्त काम किया। खासतौर पर इस बार लाना सर्वश्रेष्ठ रहीं। WWE ने Raw में मिज़ टीवी सैगमेंट का आयोजन किया था। इस दौरान एजे स्टाइल्स, शेमस और ड्रू मैकइंटायर भी नजर आए। कुल मिलाकर देखा जाए तो शुरूआत से लेकर अंत तक ये शो अच्छा रहा। इस आर्टिकल में हम उन 5 बातों से आपको अवगत कराने वाले हैं जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।
ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन को मिला बड़ा 'धोखा', मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल
WWE रॉ में लाना का ड्रीम रन
बिना रूसेव के WWE में इस समय लाना का काम बढ़िया चल रहा है। खासतौर पर पिछले दो तीन हफ्ते उनके लिए अच्छे रहे हैं। असुका के साथ टीम बनाकर उन्हें काफी फायदा मिल रहा है। नाया जैक्स और शायना बैजलर को उन्होंने टक्कर दी है। लाना को लगातार नौ हफ्ते नाया जैक्स ने टेबल पर पटका लेकिन पिछले हफ्ते लाना के साथ नाया ऐसा नहीं कर पाईं। लाना और असुका को जीत भी इनके खिलाफ मिली।
इस हफ्ते भी असुका और शायना बैजलर के बीच मैच हुआ था। यहां बाहर नाया जैक्स के ऊपर लाना भारी पड़ गईं। अब अगले हफ्ते लाना और नाया जैक्स का मुकाबला होगा। इस समय ये देखा जाए तो बढ़िया रन लाना का चल रहा है। और इस बात की ओर कंपनी ने इशारे कर दिए है कि लाना को जल्द ही बड़ा पुश मिलने वाला है।
ड्रू मैकइंटायर और शेमस के बीच मजेदार अनबन
रॉ में टू ऑन थ्री हैंडीकैप मैच का ऐलान पहले ही कर दिया था। शेमस और मैकइंटायर का मुकाबला एजे स्टाइल्स, द मिज और मॉरिसन के साथ हुआ। इस मैच में शेमस और मैकइंटायर के बीच अनबन देखने को मिली। शेमस असल में जॉन मॉरिसन पर अपना फिनिशर लगाने वाले थे लेकिन वो हट गए। इसके चलते ड्रू पर शेमस की किक लग गयी। शेमस का ध्यान भटका और एजे स्टाइल्स ने फिनोमिनल फॉरआर्म लगाकर उन्हें पिन कर दिया।
WWE टीएलसी से पहले एजे स्टाइल्स के लिए ये चीज अच्छी रही। लेकिन ड्रू मैकइंटायर और शेमस के बीच क्या हो रहा है ये सोचने वाली बात है। मैच से पहले ही ये दोनों अपसैट थे। बैकस्टेज इन दोनों के बीच टैंशन थी। दोनोंं के बीच फाइट भी हुई। ऑफिशियल ने आकर इन्हें रोका। इसके बाद दोनों हंसे भी और लगा कि सब ठीक है। अब यहां से ये हो सकता है कि आगे जाकर ड्रू मैकइंटायर के प्रतिद्वंदी शेमस हो सकते हैं। यहां से इस बात के संकेत मिल गए है।
ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver WarGames रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, सैथ रॉलिंस के पुराने साथी ने की चौंकाने वाली वापसी