रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। इस दिग्गज ने 2012 में अपना डेब्यू किया था और द शील्ड (The Shield) के साथ काम किया था। शील्ड के अलग होने के बाद रोमन रेंस को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दिया गया। उन्होंने काफी जबरदस्त काम किया और कंपनी के टॉप स्टार बन गए।इस दौरान रोमन रेंस लगभग हर एक साइज के सुपरस्टार का सामना कर चुके हैं। वो भारी भरकम सुपरस्टार्स और हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार्स दोनों के खिलाफ यादगार मुकाबले लड़ चुके हैं। खैर, हर एक सुपरस्टार के लिए अपने से साइज में बड़े रेसलर को मैच में पछाड़ना आसान नहीं रहता है। ज्यादातर रेसलर्स इसमें असफल होते हैं।Happy Birthday to my favourite Roman Reigns🎂 pic.twitter.com/jQxVqdjibh— Serena ♡ (@thelegitserena) May 25, 2021ये भी पढ़ें;- 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने डेब्यू के कुछ महीनों बाद WWE चैंपियनशिप जीतीइसके बावजूद रोमन रेंस एक ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जिन्होंने WWE में अपने से साइज में बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ काम किया और उनपर जीत भी दर्ज की। इसलिए इस आर्टिकल में रोमन रेंस से साइज में 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनपर उन्हें जीत मिली थी।5- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच पहले कई मैच हुए थे.@HeymanHustle details in B/R exclusive about the differences between Brock Lesnar and Roman Reigns, working with Ronda Rousey in the future and more 👀(via @WrestleRant)https://t.co/0pw9sPNSE9 pic.twitter.com/PYwaRxDBKK— B/R Wrestling (@BRWrestling) October 16, 2020ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की दुश्मनी से हर एक फैन परिचित होगा। उनके बीच पहले कई शानदार मुकाबले देखने को मिले थे। इस दौरान ब्रॉक लैसनर का कई बार पलड़ा भारी रहा है। खैर, रोमन रेंस कभी पीछे नहीं रहे हैं। जब भी उन्हें ब्रॉक लैसनर का सामना करने का मौका दिया गया है, उन्होंने शानदार काम किया है।ये भी पढ़ें:- 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में जबरदस्त सफलता मिल सकती हैब्रॉक लैसनर का वजन 130 किलो है और किसी भी सुपरस्टार के लिए इतने भारी सुपरस्टार को हराना मुश्किल रहता है। खैर, रोमन इस मामले में शानदार काम कर चुके हैं। उन्होंने दिग्गज की कई मैचों में बुरी हालत कर दी थी। इसके अलावा SummerSlam 2018 में रोमन को इस दिग्गज पर भी जीत भी मिली थी।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!