WWE में बैकस्टेज सुपरस्टार्स अकसर दोस्त हुआ करते हैं। हालांकि, WWE में लॉकर रूम में सुपरस्टार्स की भरमार है इसलिए उनके बीच मतभेद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें, जब सुपरस्टार्स के साथ चीजें ठीक नही चल रही होती है तो वो इसका गुस्सा बैकस्टेज जाकर निकालते हैं और इस वजह से कई बार बैकस्टेज कई बार उनकी दूसरे रेसलर्स से फाइट भी हो जाती है।
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों द फीन्ड आने वाले समय में WWE में एलेक्सा ब्लिस से अलग हो सकते हैं
आपको बता दें, WWE में सालों के दौरान कई ऐसी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं जहां सुपरस्टार्स बैकस्टेज खुद पर काबू नही रख पाए थे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने कंपनी में बैकस्टेज अपना आपा खो दिया था।
5- ब्रॉक लैसनर और क्रिस जैरिको (WWE SummerSlam 2016)
![ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/0d938-16112941783254-800.jpg 1920w)
Summerslam 2016 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर vs रैंडी ऑर्टन के बीच खतरनाक मैच देखने को मिला था। आपको बता दें, इस मैच का अंत भी काफी खतरनाक ढंग से हुआ था जहां लैसनर ने एल्बो से ऑर्टन के फेस पर हमला करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया था और लैसनर को इस मैच में टेक्निकल नॉकआउट के जरिए जीत मिली थी। ऐसा लग रहा था कि बीस्ट इंकार्नेट मैच के दौरान हद से आगे बढ़ गए थे और बैकस्टेज मौजूद सुपरस्टार्स भी इस चीज को लेकर कंफ्यूज दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: WWE Rumour Roundup: ट्रिपल एच के इन-रिंग फ्यूचर पर अपडेट, दो सुपरस्टार्स के बीच असल जिंदगी में है दुश्मनी
आपको बता दें, इसके बाद पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस जैरिको ने बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर का सामना करने का फैसला किया। इसके बाद जैरिको और लैसनर के फाइट को रोकने के लिए खुद ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन को आगे आना पड़ा था। आपको बता दें, SummerSlam 2016 में हुए मैच के बाद रैंडी ऑर्टन के चेहरे पर 10 टांके लगे थे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- एक WWE इवेंट के दौरान बिग शो और द ग्रेट खली आपस में भिड़ गए थे
![बिग शो और ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d3914-16112949403732-800.jpg 1920w)
बिग शो और द ग्रेट खली WWE के दो विशालकाय सुपरस्टार्स में से एक हैं और आपको बता दें, एक बैकस्टेज इवेंट के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच असली फाइट हो चुकी है। क्रिस जैरिको ने अपने किताब में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बिग शो मैच के दौरान खली के द्वारा उनके कुछ मूव्स का इस्तेमाल किये जाने से खुश नहीं थे।
इसके बाद खली और बिग शो के बीच बैकस्टेज फाइट देखने को मिली थी लेकिन कोई भी दूसरा सुपरस्टार इन दोनों के फाइट को रोकने की ताकत नही जुटा पाया। आपको बता दें, यह फाइट तब खत्म हुई जब खली ने बिग शो को धाराशाई कर दिया था।
3- विंस मैकमैहन को मार्क हेनरी पर प्रैंक करना महंगा पड़ गया
![मार्क हेनरी और बिग शो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a18f8-16112954455523-800.jpg 1920w)
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने एक बार मार्क हेनरी के साथ प्रैंक किया था और आपको बता दें, यह घटना साल 2011 में SmackDown में एक डार्क मैच के दौरान देखने को मिली थी। आपको बता दें, मार्क हेनरी को कहा गया था कि उनका मैच सिनकारा से होना है।
हालांकि, जब सिनकारा रिंग में नही आए तो मार्क हेनरी गुस्से में बैकस्टेज जाकर चीजों को तोड़ने लगे। जल्द ही, WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने उनके सामने आते हुए अपने प्रैंक के लिए उनसे माफी मांगी थी।
2- क्रिस जैरिको और गोल्डबर्ग WWE RAW में भिड़ गए
![गोल्डबर्ग और क्रिस जैरिको](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c259e-16112958080166-800.jpg 1920w)
WCW के दिनों में क्रिस जैरिको और गोल्डबर्ग एक-दूसरे को पसंद नही करते थे और इसके बाद जल्द ही, इन दोनों सुपरस्टार्स का WWE में आगमन हुआ। आपको बता दें, जब WWE RAW के एक एपिसोड के दौरान क्रिस जैरिको मैच का हिस्सा थे तो इस दौरान गोल्डबर्ग बैकस्टेज उनके बारे में भला-बुरा कह रहे थे।
मैच के बाद बैकस्टेज आने पर जैरिको को इस बारे में पता चला तो उन्होंने गुस्से में गोल्डबर्ग के पास जाकर उन्हें फ्रंट फेस लॉक में जकड़ लिया। इसके बाद यह मामला WWE के कोर्ट में पहुंचा जहां जज ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग को क्रिस जैरिको से माफी मांगने के लिए कहा था।
1- ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 34 के बाद विंस मैकमैहन पर अपना टाइटल फेंक दिया था
![ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/62a9b-16112964692027-800.jpg 1920w)
WrestleMania 34 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस के खिलाफ मैच में अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड किया। हालांकि, फैंस को इस मैच में ज्यादा रूचि नही थी और वे दोनों ही सुपरस्टार्स को बू कर रहे थे। मैच खत्म होने के बाद लैसनर गुस्से में बैकस्टेज गए और वहां उन्होंने विंस मैकमैहन पर यूनिवर्सल टाइटल फेंक दिया था।
आपको बता दें, यह घटना WWE के कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई थी और लैसनर के टाइटल फेंकने के जवाब में विंस मैकमैहन ने भी जवाब में लैसनर को कुछ कहा था। रिपोर्ट्स की माने तो शैन मैकमैहन की भी लैसनर से झड़प हुई थी लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई थी।