5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स एंट्री करते हुए फिसल गए थे

WrestleMania 37 में मैंडी रोज़ फिसल गई
WrestleMania 37 में मैंडी रोज़ फिसल गई

WWE में सब कुछ पहले से ही फिक्स होता है। WWE सुपरस्टार स्टोरीलाइन का पालन करते हैं और अपने किरदारों को बहुत अच्छी तरह निभाते हैं। हालांकि, कभी-कभी चीजें गलत हो सकती हैं, ठीक वैसे ही जैसे WrestleMania 37 में मैंडी रोज (Mandy Rose) के साथ हुई थीं।

WWE रिंग में रेसलिंग करने से पहले WWE सुपरस्टार्स की जबरदस्त एंट्री होती है। हर सुपरस्टार एक अलग तरीके से रिंग में प्रवेश करता है। एंट्री किसी भी WWE सुपरस्टार के किरदार का परिचय होता है। उस पर को खास बनाने के लिए WWE सुपरस्टार काफी मेहनत करते हैं।

हालांकि रिंग में प्रवेश के समय कोई WWE सुपरस्टार फिसल या गिर भी सकता है। लेकिन अब तक ऐसा बहुत कम ही देखने को मिला है। गलती से भी लाइव टीवी में ऐसा होने पर यह घटना कुछ ही मिनटों में पूरे इंटरनेट पर फैल सकती है। मैंडी रोज इसका ताजा उदाहरण है। वह उन सुपरस्टारों की सूची में शामिल हो गई जो रिंग में प्रवेश के दौरान फिसल गये।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैं

आज हम जानेंगे पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो अपने प्रवेश के दौरान फिसल गये।

#5. WWE सुपरस्टार मैंडी रोज

WWE सुपरस्टार मैंडी रोज WrestleMania 37 में रिंग में प्रवेश करने के दौरान फिसल कर गिर गई
WWE सुपरस्टार मैंडी रोज WrestleMania 37 में रिंग में प्रवेश करने के दौरान फिसल कर गिर गई

इस लिस्ट में WWE सुपरस्टार मैंडी रोज का नाम हाल ही में जुड़ा है। दरअसल मैंडी रोज और उनकी साथी डाना ब्रुक WrestleMania 37 में एक टैग टीम मैच का हिस्सा थींय़

मैंडी रोज और ब्रुक के रिंग में प्रवेश के दौरान एक अजीबोगरीब घटना घटी, दरअसल मैंडी रोज रिंग में प्रवेश के दौरान फिसल कर गिर गई। ब्रुक को अपने साथी के गिर जाने की खबर नहीं हुई, वह रिंग में अपने रास्ते पर जाती रही जैसे कि कुछ हुआ ही न हो। इस घटना के बाद ट्विटर पर तमाम प्रतिक्रियाएं आने लगी।

मैंडी रोज के साथ घटी यह घटना ट्विटर पर बहुत तेजी से वायरल हुई, WWE फैंस ने यह वीडियो साझा किया, जबकि अधिकांश ने उसे मजाकिया लेकिन सहायक संदेश भेजे। WWE के कुछ पूर्व और वर्तमान WWE सुपरस्टार्स ने रोज के फिसलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लांस स्टॉर्म ने ट्वीट किया:

आप प्रवेश के दौरान फिसलने या गिरने वाली पहली नहीं है, और ना ही अंतिम।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए

#4. WWE सुपरस्टार टाइटस ओ नील

WWE सुपरस्टार टाइटस ओ नील
WWE सुपरस्टार टाइटस ओ नील

टाइटस ओ नील, जिन्होंने गिरने के बाद मैंडी रोज को दिलासा दिया था।, दुर्भाग्य से इस तरह का हादसा उनके साथ भी हो चुका है। वह WWE के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध फॉल्स में से एक था।

youtube-cover

टाइटस ओ नील 2018 में सऊदी अरब में Royal Rumble में प्रवेश के दौरान रिंग के नीचे फिसल गए और गिर गए। उनके साथ यह हादसा होने के बाद यह इंटरनेट पर एक लोकप्रिय मीम बन गया था। उनके गिरने पर ट्विटर WWE यूनिवर्स ने ओ नील के गिरने पर टिप्पणी की:

और अब, Greatest Royal Rumble इतिहास में एक महान क्षण

कई WWE सुपरस्टार्स ने ट्विटर पर टाइटस के लिए अपना समर्थन दिया। साशा बैंक्स इनमें से एक सुपरस्टार थी:

मुझे लगता है कि पूरी चीज़ में सुंदरता यह है कि, वहां जो भी हुआ, वह बहुत मज़ेदार था। अभी भी ऐसे तरीके हैं जिनसे हम मनोरंजित हो सकते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हम उस घटना से दुखी हो जाए। यह जीवन का एक हिस्सा है।

#3. पूर्व WWE सुपरस्टार डैश वाइल्डर

द रिवाइवल
द रिवाइवल

पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन डैश वाइल्डर के साथ भी 13 दिसंबर, 2019 को SmackDown एपिसोड में एक छोटी सी दुर्घटना हुई थी। वाइल्डर और उनके रिवाइवल टैग टीम पार्टनर स्कॉट डॉसन SmackDown में एक टैग टीम मैच में मुस्तफा अली और शॉर्टी जी का सामना करने वाले थे। रिंग में प्रवेश के दौरान वाइल्डर फिसलकर पीठ के बल गिर गए। इस घटना के बाद वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंदी शॉर्टी जी ने पूरे मैच में अपने किरदार की गंभीरता को बनाए रखा, हालांकि अली खुद को हंसने से नहीं रोक सके।

मुस्तफा अली ने इस घटना के बाद ट्विटर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी

वाइल्डर के गिरने की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। फैंस और कुछ WWE सुपरस्टार्स ने भी जोक्स बनाए। पूर्व WWE सुपरस्टार ने एक ट्वीट के साथ जवाब दिया:

ठीक है सब, यही काफी है।

#2. WWE रिंग अनाउंसर लिलियन गार्सिया

WWE रिंग अनाउंसर लिलियन गार्सिया के साथ रिंग प्रवेश करते समय फिसलने की दो घटनाएं सामने आई। यह एक महीने से भी कम समय में उनके साथ दो बार हुआ। मार्च 2012 में, गार्सिया SmackDown में अपने प्रवेश के दौरान अपने जूते की वजह से फिसल गई थी।

लगभग दो हफ्ते बाद, दिग्गज WWE रिंग अनाउंसर को एक और दुर्घटना का सामना करना पड़ा। लिलियन गार्सिया के साथ दूसरी यह घटना लंदन में SmackDown एपिसोड में रिंग में प्रवेश के दौरान हुईं।

youtube-cover

#1. WWE हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग

WWE सुपरस्टार गोल्डबर्ग
WWE सुपरस्टार गोल्डबर्ग

WWE सुपरस्टार गोल्डबर्ग WWE इतिहास के सबसे प्रमुख सुपरस्टार में से एक हैं। गोल्डबर्ग की एंट्री अद्भुत है। उनका संगीत बजते ही, उनके फैंस उनका नाम चैंट करने लगते हैं। लेकिन गोल्डबर्ग के साथ भी WWE रिंग में प्रवेश के दौरान एक रोचक घटना घट चुकी है।

गोल्डबर्ग ने अपने SummerSlam 2003 में रिंग में प्रवेश के दौरान अपने सामान्य मुक्कों और किक रूटीन को करने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने आखिरी किक पर फिसल गए।

youtube-cover

54-वर्षीय सुपरस्टार WWE में 12 साल की अनुपस्थिति के बाद 2016 में WWE में लौटे थे। उन्होंने दो बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती।

WWE रिंग में आखिरी बार गोल्डबर्ग ने Royal Rumble में हिस्सा लिया था। साथ ही वह ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ एक WWE चैम्पियनशिप मैच हार गये। गोल्डबर्ग अब WWE में एक पार्ट-टाइम रेसलर के रूप में काम करते हैं।

Quick Links