WWE रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां सैकड़ो सुपरस्टार्स को सफलता मिली। WWE में मेंस सुपरस्टार्स की तरह ही विमेंस सुपरस्टार्स को भी उतना ही महत्व दिया जाता है। पिछले कुछ सालों में विमेंस सुपरस्टार्स को अलग तरीके से बुक किया जा रहा है और WWE में वो काफी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गयी है।पहले भी विमेंस सुपरस्टार्स को अच्छा पुश मिलता था लेकिन उस समय WWE उन्हें इतना महत्व नहीं देता था। WWE में शुरुआत से ही महिला सुपरस्टार्स के लिए भी चैंपियनशिप रही है और कई सारी सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती है। इस समय WWE में विमेंस सुपरस्टार्स के लिए काफी टाइटल्स है।It’s official! 🙌@SashaBanksWWE vs. @WWEAsuka for the WWE Raw Women’s Championship goes down at #SummerSlam#WWERAW pic.twitter.com/GZc7C0WzbJ— WWE on BT Sport (@btsportwwe) August 11, 2020ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर को हराया लेकिन वो टॉप स्टार नहीं बनेपहले सिर्फ एक ही टाइटल होती थी। खैर, विमेंस सुपरस्टार्स ने अपने डिवीजन की चैंपियनशिप जरूर जीती है लेकिन कुछ विमेंस स्टार्स ने पुरुषों की चैंपियनशिप को भी जीता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 विमेंस स्टार्स के बारे में जिन्होंने मेंस की चैंपियनशिप जीती है।5 - पूर्व WWE स्टार मोली होलीHOLY SUPERHERO, @WWEUniverse...#MightyMolly is in at #3️⃣! #RoyalRumble #WomensRumble pic.twitter.com/k64gV7QZbX— WWE (@WWE) January 27, 20202001 की रेसलमेनिया तक मोली होली, द हरिकेन के साथ आती थी और दोनों टीवी पर साथ नजर आते थे। रेसलमेनिया में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली जहां मोली ने अपने साथी और हार्डकोर चैंपियन हरिकेन पर पैन से हमला किया और उन्हें पिन करके चैंपियनशिप जीत ली।उस समय 24/7 टाइटल की तरह ही हार्डकोर चैंपियनशिप कभी भी डिफेंड की जा सकती थी। खैर, मोली होली की ख़ुशी ज्यादा समय नहीं टिकी। रेसलमेनिया 18 में ही क्रिश्चियन ने मोली से टाइटल को छीन लिया। मोली काफी कम समय तक टाइटल को अपने पास रख पाई।ये भी पढ़ें:- WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्होंने AEW या इम्पैक्ट रेसलिंग में चैंपियनशिप जीती है