5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WrestleMania 36 में दिख सकती हैं 

रेसलमेनिया के लिए लगभग तैयार पूरी हो चुकी हैं। कंपनी ने शो को 2 रातों में करने का फैसला लिया। ये पीपीवी खाली एरीना में होगा।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े कारण क्यों रोमन रेंस vs गोल्डबर्ग का मैच लगभग 5 मिनट में खत्म हो जाएगा

अबतक रेसलमेनिया के लिए कई शानदार मुकाबले बुक किए जा चुके हैं। मगर क्योंकि ये इवेंट अबतक हुए शोज के हटकर होगा, फैंस को कोई वजह चाहिए इसे देखने के लिए।

मेनिया को शानदार बनाने के लिए विंस मैकमैहन वो सभी चीज़ें करेंगे जो वो कर पाएंगे। आइये जानते हैं उन 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो रेसलमेनिया 36 में देखने को मिल सकती हैं।

#5 ब्रॉक लैसनर के हारने के बाद पॉल हेमन उनके खिलाफ हो जाएं

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। अब तो एक के बिना दूसरा अधूरा सा लगने लगता है। अफवाहों के अनुसार रेसलमेनिया में लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार जायेंगे। मैकइंटायर को सभी पसंद करते हैं और इस वजह से ऐसा होना जरूरी भी है।

हालाँकि सभी जानते हैं कि ये मैच इस तरह से ख़त्म होने वाला है। WWE फैंस को एक बड़ा झटका देगी अगर हेमन, लैसनर के खिलाफ हो जाएं। वह जानते हैं कि मैकइंटायर कंपनी का भविष्य हैं और इस वजह से वह ये फैसला ले सकते हैं।

आगे चलकर लैसनर खुद अपना सारा काम कर सकते हैं या फिर उन्हें एक नया मैनेजर दिया जा सकता है। ये कुछ नया होगा जिसके होने की उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 जिंदर महल की वापसी हो और वो एलिस्टर ब्लैक पर हमला कर दें

रेसलमेनिया में एलिस्टर ब्लैक का मैच बॉबी लैश्ले के साथ होने वाला है। सम्भावना काफी ज्यादा है कि इस मुकाबले में ब्लैक जीत दर्ज कर लेंगे। इसके बाद पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल रिंग में अपनी वापसी कर सकते हैं। काफी लंबे समय से वह गायब हैं। मगर मेनिया में वो द सिंह ब्रदर्स के साथ नजर आ सकते हैं।

दोनों रेसलर्स समरस्लैम तक एक दूसरे के साथ दुश्मनी कर सकते हैं। इससे इन दोनों को फायदा भी होगा और महल को एक मौका मिल जायेगा फिर से टेलीविज़न पर नज़र आने का।

#3 गोल्डबर्ग, रोमन रेंस को हरा दें

गोल्डबर्ग, रेसलमेनिया में रोमन रेंस के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। फैंस जानते हैं कि इस मुकाबले में रेंस जीत दर्ज कर लेंगे और नए चैंपियन बन जायेंगे। मगर फैंस को नहीं भूलना चाहिए कि गोल्डबर्ग, WCW के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। इस वजह से वह रेसलमेनिया में द बिग डॉग के खिलाफ अपना टाइटल रिटेन कर सकते हैं।

हाल ही में उन्होंने इस समय WWE के सबसे मशहूर रेसलर, द फीन्ड के खिलाफ जीत दर्ज की है। अगर वह रेसलमेनिया में रोमन रेंस को भी हरा देते हैं तो ये चौंकाने वाला पल होगा।

दोनों रेसलर्स के बीच आगे चलकर फिर से मैच हो सकता है जब फैंस एरीना में मौजूद होंगे। शायद WWE इस वजह से ही रेंस को रेसलमेनिया में जीतने ना दे क्योंकि बिना फैंस के उनकी जीत अधूरी सी लगेगी।

#2 शायना बैजलर बुरी तरह से बैकी लिंच को हरा दें

बैकी लिंच ने काफी समय से रॉ विमेंस चैंपियनशिप को अपने पास रखा हुआ है। एक चैंपियन के तौर पर अबतक लिंच ने काफी अच्छा काम किया है मगर अब समय आ चुका है कि वह अपनी बेल्ट को हार जाएं। रेसलमेनिया में उनका मैच शायना बैजलर के खिलाफ होने वाला है। बैजलर ने एलिमिनेशन चैंबर पे-पर-व्यू में शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी।

अगर वो चैंपियन बनती हैं तो काफी अच्छा काम करेंगी। WWE उन्हें एक बड़ा पुश दे सकती है और इस वजह से रेसलमेनिया में लिंच हार सकती हैं। अबतक पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने दूसरे रेसलर्स को बुरी तरह हराया है और ऐसा ही लिंच के साथ हो सकता है। मेनिया में इन दोनों के मुकाबले के दौरान बैजलर तुरंत अपने फिनिशर का इस्तेमाल कर के लिंच को हरा सकती हैं। फैंस ऐसा होने की उम्मीद बिलकुल नहीं कर रहे हैं।

#1 ऐज अपना मैच हार जाएं

जब रॉयल रंबल में ऐज ने अपनी वापसी की थी तो फैंस काफी खुश हो गए थे। ऐज WWE यूनिवर्स के पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं और कई सालों तक रिटायर रहने के बाद उन्होंने रिंग में फिर से कदम रखा था। रेसलमेनिया में वह रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच लड़ेंगे। दोनों रेसलर्स ने अपनी दुश्मनी को शानदार बनाने के लिए काफी मेहनत भी की है।

फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ऐज इस मुकाबले में जीत दर्ज लेंगे मगर यही पर WWE सभी को चौंका सकती है। जब भी फैंस ने दिल से किसी रेसलर को जीतते हुए देखना चाहा है, ऐसा नहीं हुआ है। ऐज की हार से सभी को गुस्सा आ जायेगा और WWE ऐसा ही करना चाहती होगी। अब देखना होगा कि इन दोनों रेसलर्स का मैच किस तरह से ख़त्म होता है।

Quick Links