स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने अपने WWE करियर में सिर्फ 25 मैच लड़े हैं लेकिन इस दौरान वो कई दिग्गजों के खिलाफ रिंग में काम कर चुकी हैं। स्टैफनी मैकमैहन ने WWE में कई अलग-अलग किरदारों में काम किया है। उन्होंने रिंग में अपना डेब्यू 1999 में किया था और इसके बाद से उन्होंने काफी कम मुकाबले लड़े हैं।Vince and Stephanie McMahon #wewantstephaniemcmahon pic.twitter.com/Cguli4n7— Fa 🫀 (@FannySML) December 15, 2012ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयास्टैफनी मैकमैहन ने अब तक 25 मैचों में कई दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर्स के साथ काम किया है। उन्हें रेसलिंग का काफी कम अनुभव था लेकिन फिर भी वो स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए मुकाबलों में दिखाई देती थीं। उन्होंने विमेंस सुपरस्टार्स के अलावा कई सारे मेंस सुपरस्टार्स के साथ भी रिंग में काम किया हुआ है।उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला WrestleMania 34 में लड़ा था। इस दौरान उन्होंने ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर रोंडा राउजी और कर्ट एंगल का सामना किया था। खैर, इस आर्टिकल में हम स्टैफनी मैकमैहन के WWE में 5 सबसे मुश्किल विरोधियों के बारे में बात करने वाले हैं।5- WWE के मालिक विंस मैकमैहनस्टैफनी मैकमैहन की अपने पिता विंस मैकमैहन के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। उन्होंने इस दौरान रिंग में अंदर एक-दूसरे का सामना भी किया हुआ है। स्टैफनी ने अपने पिता के खिलाफ दो मुकाबले लड़े हैं। इस दौरान एक बार उन्होंने विलियम रीगल के साथ टीम बनाकर विंस मैकमैहन और ट्रिश स्ट्रेट्स का सामना किया था।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीउस मुकाबले का अंत नो कांटेस्ट में हुआ। इसके अलावा स्टैफनी ने No Mercy 2003 में अपने पिता के खिलाफ नो होल्ड्स बार्ड आई क्विट मैच लड़ा था। विंस का पलड़ा मैच के शुरुआती समय में भारी था। इसके बावजूद स्टैफनी ने वापसी की लेकिन अंत में विंस ने अपनी बेटी को आई क्विट कहने पर मजबूर कर दिया।ये भी पढ़ें:- 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने AEW में जाने के बाद अपना नाम बदल दियाकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!