साल 2020 की शुरुआत WWE ने हर बार की तरह रॉयल रंबल (Royal Rumble) के धमाकेदार एक्शन के साथ की। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ हफ्तों बाद ही COVID-19 महामारी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया था, जिससे दुनिया में हर रोज हजारों लोगों की मौत हो रही थी।स्पोर्ट्स इवेंट्स में लाइव क्राउड की मौजूदगी पर पाबंदी लगा दी गई थी, जिससे WWE समेत पूरी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बहुत नुकसान झेलना पड़ा। इस बीच Thunderdome एरा की शुरुआत की गई, जहां एरीना में LED स्क्रीन्स को रखा गया, जिससे लोग घर बैठे भी लाइव इवेंट का मजा उठा सकते थे।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपने ही बच्चों के खिलाफ लड़ा मैचये नया दौर अब समाप्त होने वाला है, लेकिन इस दौरान WWE में कई नए सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 सुपरस्टार्स से आपको अवगत कराएंगे जिन्होंने Thunderdome एरा में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है।ये भी पढ़ें: WWE के 6 कपल्स जो पिछले 10 साल से ज्यादा समय से साथ हैंWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंससैथ रॉलिंसCOVID-19 के कारण रोमन रेंस ने WrestleMania 36 से ठीक पहले ब्रेक लेने का फैसला लिया था। इसलिए WWE की व्यूअरशिप और रेटिंग्स को अच्छी स्थिति में बरकरार रखने का भार कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स के कंधों पर आ गया था। इन्हीं में से एक नाम सैथ रॉलिंस का भी रहा।WrestleMania में केविन ओवेंस के खिलाफ हार के बाद उनकी दुश्मनी WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर से शुरू हुई, जिनके खिलाफ उन्हें Money in the Bank पीपीवी में हार मिली। उसके बाद उनकी दुश्मनी मिस्टीरियो फैमिली से हुई, जहां उन्होंने स्टील स्टेप्स के कोने से रे मिस्टीरियो की आंख को क्षति पहुंचाई थी।Seth Rollins defeated Rey Mysterio in their 'Eye for an Eye Match’ #ExtremeRules pic.twitter.com/MeeInWb88m— B/R Wrestling (@BRWrestling) July 20, 2020इस बीच उन्होंने Summerslam में डॉमिनिक मिस्टीरियो के डेब्यू मैच को यादगार बनाया। साथ ही उन्होंने मर्फी को भी बड़ा पुश दिलाने में मदद की, जिन्हें दुर्भाग्यवश अब कंपनी ने रिलीज़ कर दिया है। वहीं 2021 में सिजेरो के बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बनने में भी रॉलिंस ने अहम भूमिका निभाई है।ये भी पढ़ें: 3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो द ग्रेट खली को बुरी तरह हरा चुके हैंThunderdome एरा में चाहे रॉलिंस खुद कोई खास उपलब्धि अपने नाम ना कर पाए हों, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में WWE को कई नए स्टार्स जरूर दिए हैं। रॉलिंस उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जो साथी रेसलर्स को भी मजबूत दिखाने में महारत रखते हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!