5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं 

WWE
WWE

साल 2021 की शुरुआत होने वाली हैं। WWE एक नई शुरुआत करना चाहेगा और एक बार फिर बेहतर काम करने के लिए आगे बढ़ेगा। 2020 WWE के लिए ठीक था और उन्होंने अच्छा काम किया। लॉकडाउन के बाद भी कंपनी ने अपना काम जारी रखा और फैंस का खाली समय में मनोरंजन किया।

WWE के दोनों ही ब्रांड इस समय काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान SmackDown ब्रांड सबका ध्यान खींचते हुए नजर आ रहा है। इस समय रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन है और वो काफी बढ़िया काम कर रहे हैं। द बिग डॉग जरूर ही भविष्य में चैंपियनशिप को गंवाएंगे। साल 2021 में इसके चलते कुछ नए चैंपियन देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दर्शक बनकर डेब्यू किया था

SmackDown में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो साल 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।

5- WWE दिग्गज द रॉक

द रॉक इस समय WWE का हिस्सा नहीं है और हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद 2021 में वो अपने करियर की अंतिम टॉप टाइटल जीत सकते हैं। दरअसल, काफी समय से खबरें सामने आ रही थी कि द रॉक और रोमन रेंस के बीच रेसलमेनिया में ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है। इसके चलते ही रोमन रेंस और उनके भाई जे उसो के बीच इस समय दुश्मनी देखने को मिल रही हैं।

ऐसे में अगर द रॉक को फिल्मों से कुछ समय का आराम मिल जाता है तो वो WWE में आ सकते हैं। अगर वो वापसी करते हैं तो उनका निशाना यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस पर होगा। ऐसे में द रॉक के रेसलमेनिया में चैंपियन बनने के चांस रहेंगे। खैर, रोमन रेंस को भी इस दौरान बड़ी जीत मिल सकती हैं। मैच जबरदस्त हो सकता है और रॉक जबरदस्त दावेदारी ठोकेंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है

4- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस इस समय WWE से दूर है। इसके बावजूद वो कुछ समय में ही वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। सैथ के पास जबरदस्त स्किल्स है और उन्होंने बतौर चैंपियन कभी निराश नहीं किया है।

लंबे समय से वो टाइटल पिक्चर में नहीं आए हैं। ऐसे में 2021 में उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है और वो ब्लू यूनिवर्सल टाइटल को जीत सकते हैं। सैथ समेत फैंस को ये चीज़ काफी ज्यादा पसंद आएगी क्योंकि वो ब्रांड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है।

3- डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन काफी जबरदस्त सुपरस्टार है। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। लंबे समय से उन्हें टाइटल स्टोरीलाइन में आने का मौका नहीं मिला है। ब्रायन जैसे दिग्गज को वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन से दूर रखना मुश्किल है।

2021 में उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का मौका मिल सकता है। ब्रायन ने अपने करियर में पहले कभी इस टाइटल को नहीं जीता है। खैर, 2021 में उन्हें WWE द्वारा बड़ा मौका मिल सकता है।

2- केविन ओवेंस

डेनियल ब्रायन की तरह ही केविन ओवेंस को काफी समय से वर्ल्ड टाइटल रन नहीं मिला है। पिछले कुछ समय में वो एक बार फिर पहले की तरह टॉप स्टार के रूप में उभरकर आए हैं। साथ ही बेबीफेस के रूप में भी वो बेहतर काम कर रहे हैं।

टीएलसी पीपीवी में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिल रहा है। इस समय WWE उन्हें शायद ही चैंपियन बनाएं क्योंकि रोमन जबरदस्त काम कर रहे हैं। ऐसे में 2021 में सही समय आने पर ओवेंस को बड़ा मौका मिल सकता है।

1- बिग ई

बिग ई को न्यू डे से अलग कर दिया गया था। इसके बाद से खबरें सामने आ रही हैं कि बिग ई को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलेगा और वो भविष्य में चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं।

इस समय WWE उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की फ्यूड में डाल चुका है। खैर, बाद में उन्हें वर्ल्ड टाइटल के लिए भी मौका मिल सकता है। कोफी किंग्सटन की तरह ही बिग ई को भी वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है। उनमें चैंपियन बनने के सारे गुण मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में एक भी मैच नहीं लड़ा है

Quick Links