5 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 में 30वें स्थान पर एंट्री कर सकते हैं

WWE
WWE

रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी का आयोजन सालों से हो रहा है। साथ ही हर एक WWE फैन इसे पसंद करता है। 2021 का Royal Rumble पीपीवी अब करीब आते जा रहा है। WWE ने अभी अपने इस इवेंट के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इस इवेंट में Royal Rumble मैच रहने वाला है। WWE असल में दो Royal Rumble मैचों का आयोजन करता है।

मेंस और विमेंस दोनों ही सुपरस्टार्स के लिए Royal Rumble मैच का आयोजन होगा। इन मैचों के विजेताओं को टॉप टाइटल्स के लिए WrestleMania में मैच लड़ने का मौका मिलता है। Royal Rumble मैचों में स्थान काफी ज्यादा अहम रहता है। अक्सर अंत में एंटीर करने वाले स्टार्स के पास जीत के सबसे ज्यादा चांस रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने एक Royal Rumble मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा एलिमिनेशन किये हैं

30 मैन Royal Rumble मैचों में अंतिम स्थान काफी अहम रहता है। कई बार 30वें स्थान पर एंट्री करने वाले स्टार ने मैच में जीत दर्ज की है। 2021 के Royal Rumble मैच में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो 30वें स्थान पर एंट्री कर सकते हैं।

5- Royal Rumble में WWE सुपरस्टार द फीन्ड

द फीन्ड पिछले कुछ समय से WWE में नजर नहीं आए हैं। वो अंतिम बार TLC पीपीवी में नजर आए थे। इसके बाद से वो गायब है और कई लोगों का मानना है कि उनका कैरेक्टर अब पूरी तरह से खत्म हो गया। इसके बावजूद वो 2021 में Royal Rumble मैच में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस को WWE Royal Rumble में चैलेंज करने वाले एडम पियर्स के बारे में 5 बातें जो फैंस को नहीं पता होगी

वो अंत में एंट्री कर सकते हैं। साथ ही मैच में बड़ी जीत दर्ज करने के साथ कुछ जबरदस्त एलिमिनेशन करते हुए भी नजर आ सकते हैं। फीन्ड की एंट्री काफी ज्यादा चौंकाने वाली होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- केविन ओवेंस

केविन ओवेंस इस समय चोटिल है। दरअसल, 2021 में SmackDown के पहले एपिसोड के दौरान ओवेंस पर रोमन रेंस और जे उसो ने जबरदस्त हमला किया था। साथ ही उन्हें काफी ऊंचाई से बीच पटक दिया था। इसके चलते वो एक्शन से दूर है।

केविन ओवेंस Royal Rumble मैच में एंट्री कर सकते हैं। उनके तीसवें स्थान पर एंट्री करने के काफी ज्यादा चांस रहेंगे। वो अंत में आकर मैच जीत सकते हैं। साथ ही WrestleMania में रोमन रेंस से बदला लेने के लिए उन्हें चुनौती दे सकते हैं।

3- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस काफी समय से WWE के एक्शन से दूर है। वो अंतिम बार सर्वाइवर सीरीज में नजर आए थे और इसके बाद उन्होंने आराम करने का निर्णय लिया था। 2021 के पहले SmackDown के एपिसोड में उनकी वापसी की घोषणा पहले हुई थी।

इसके बावजूद वो नहीं आए थे। WWE उनके इस रिटर्न को Royal Rumble के लिए बचाकर रख सकता है। सैथ 30वें स्थान पर एंट्री करते हुए सबको सरप्राइज कर सकते हैं। उनका ये रिटर्न फैंस को इस तरीके से हमेशा ही याद रहेगा।

2- समोआ जो

समोआ जो काफी लंबे समय से रिंग में नहीं उतरे हैं। कुछ समय पहले उनकी वापसी की कई रिपोर्ट्स सामने आई थी और इसके बाद से लग रहा था कि वो अपनी वापसी करेंगे। खैर, अबतक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है।

समोआ जो Royal Rumble में अपनी वापसी कर सकते हैं। WWE उन्हें 30वां स्थान देकर उनके रिटर्न को खास बनाने में मदद कर सकता है। समोआ को फैंस रिंग में जल्द से जल्द देखना चाहते हैं और उनके फैंस के लिए ये जबरदस्त पल रह सकता है।

1- ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर WreslteMania 36 के बाद से ही WWE में नजर नहीं आए हैं। कई महीनों पहले बताया गया था कि लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया है। ऐसे में WWE उन्हें समय आने पर कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर सकता है।

Royal Rumble के साथ WrestleMania सीजन की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में WWE उनकी वापसी कराना चाहेगा। वो 30वें स्थान पर सरप्राइज एंट्री करते हुए पिछले साल की तरह धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे ज्यादा बार Royal Rumble मैच में आखिरी सुपरस्टार के रूप में एलिमिनेट हुए

Quick Links