साल 2021 WWE के लिए अबतक अच्छा रहा है। इस साल WWE ने अपने शोज़ और इवेंट्स को बेहतर बनाने की कोशिश की है। 2021 की शुरुआत ही रॉ (Raw) के खास एपिसोड से एपिसोड से देखने को मिली थी। इसके अलावा कई धमाकेदार शोज़ देखने को मिले। साथ ही रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट भी काफी रोचक साबित हुआ है।WWE अब 2021 में शानदार चीज़ें तय करने की कोशिश करेगा। इस समय WWE का Raw ब्रांड काफी ज्यादा संघर्ष कर रहा है। इसके बावजूद WWE चैंपियनशिप और विमेंस डिवीजन की सारी ही स्टोरीलाइन रोचक रही हैं। ऐसे में कंपनी को अपने मिड-कार्ड डिवीजन पर ध्यान देना होगा। इस समय Raw के पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मौजूद है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:-जॉन सीना को पिछले 5 सालों के अंदर सिंगल्स मैच में हराने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्टWWE अपने डिवीजन को सुधारने के लिए कुछ सुपरस्टार्स को 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बना सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स (US) चैंपियनशिप जीत सकते हैं।5- WWE सुपरस्टार कीथ ली View this post on Instagram A post shared by Keith Lee (@realkeithlee)कीथ ली ने पिछले साल ही अपना डेब्यू किया था और आते ही वो काफी प्रभावित करने में सफल रहे थे। इसके बावजूद अचानक से वो WWE में एक साधारण सुपरस्टार के रूप में नजर आने लगे। खैर, WWE उन्हें अपना अगला टॉप स्टार बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में उनके पुश की शुरुआत मिड-कार्ड टाइटल हो सकती हैं।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका मैच रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania में होना चाहिए था WWE ने उन्हें हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में डाला है। ऐसे में कीथ ली एक अच्छे चैंपियन बन सकते हैं। हर एक फैन कीथ को देखना पसंद करता है। कोई भी उनके चैंपियन बनने से बिल्कुल भी निराश नहीं होगा। साथ ही कीथ को WWE यहां से एक टॉप स्टार के रूप में पुश दे सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।