WWE में जब भी कोई सुपरस्टार कदम रखता और कॉन्ट्रैक्ट साइन करता है तो ज्यादातर मौकों पर उसे अपना नाम बदलना पड़ता है। WWE ऐसा करने का निर्णय लेता है ताकि इसे ट्रेडमार्क किया जा सके और वो नाम सिर्फ WWE में ही उपयोग हो पाए। कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने WWE में अपने असली नाम का उपयोग किया और फिर WWE से जाने के बाद भी उसी नाम को अन्य जगहों पर इस्तेमाल किया। View this post on Instagram A post shared by Mark Henry (@themarkhenry)ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर 2021 में नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैंWWE इतिहास में कई सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जो अन्य कंपनी में जाकर अपना नाम उपयोग कर पाए हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 6 फेमस सुपरस्टार के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE से जाने के बाद अपना नाम बदलने की जरूरत नहीं पड़ी और अन्य जगहों पर भी उन्होंने इसी नाम का उपयोग किया।6- WWE दिग्गज बिली गनबिली गन ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की। वो डी-जनरेशन एक्स और न्यू एज ऑउटलॉ का हिस्सा बनकर मुख्य रूप से फेमस हुए थे। 2012 से 2015 तक इस दिग्गज ने WWE में एक बार फिर काम किया लेकिन उन्हें फिर रिलीज कर दिया गया। दरअसल, वो कंपनी की वेलनेस पॉलिसी टेस्ट में फेल हो गए थे।ये भी पढ़ें:- स्टैफनी मैकमैहन के WWE करियर से जुड़ी 5 बड़ी बातें जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगेगन को 2019 में हॉल ऑफ फेम में चुना गया था। उन्होंने जनवरी 2019 में AEW के साथ कोच के रूप में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद से ही वो AEW Dark और मुख्य शो पर लड़ रहे हैं। उन्हें अपने बेटे के साथ टैग टीम में काम करने का मौका दिया जा रहा है। उनका असली नाम मोंटी सोप है लेकिन फिर भी वो WWE से जाने के बाद बिली गन नाम का उपयोग कर पाए हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!