WWE समरस्लैम 2020 से पूर्व आखिरी स्मैकडाउन एपिसोड को मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।लेकिन 2 दिन बाद ही समरस्लैम होने वाला है, इसलिए WWE आगामी इवेंट के प्लांस को उजागर करने की स्थिति में नहीं था।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं उन चीजों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।
ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 21 अगस्त 2020: शो की सबसे अच्छी और बुरी बातें
WWE स्मैकडाउन में सोन्या डेविल द्वारा रखी गई शर्त का क्या मतलब है
सोन्या डेविल को फैंस अक्सर फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन की संज्ञा देते हैं और इस हफ्ते स्मैकडाउन में उन्होंने खुद को एक बेहतर परफ़ॉर्मर साबित भी कर दिखाया है। उन्होंने एक शानदार प्रोमो दिया जिसमें उन्होंने मैंडी रोज़ की हेयर vs हेयर मैच की शर्त को ठुकराते हुए समरस्लैम में अपनी खुद की शर्त जोड़ी है।
अब इनके बीच समरस्लैम में होने वाला मुकाबला नो-डिसक्वालिफ़िकेशन मैच होगा और इसमें जिसे भी हार मिलेगी उसे कंपनी को छोड़कर जाना होगा। अब डेविल को बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ है और मैंडी को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसलिए अगर वाकई में सोन्या WWE छोड़ने का प्लान बना रही हैं तो फैंस को संभव ही उनका ये फैसला पसंद नहीं आएगा।
ये भी पढ़ें: स्मैकडाउन में देखने को मिला ब्रॉन स्ट्रोमैन का खतरनाक रूप
लूचा हाउस पार्टी अलग होने वाली है
इस हफ्ते स्मैकडाउन में लूचा हाउस पार्टी ने सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा को WWE स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज किया। एक ऐसा मैच जिसे फैंस समरस्लैम में देखे जाने की उम्मीद कर रहे थे। कलिस्टो की वापसी के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा था कि लूचा हाउस पार्टी एक मजबूत टीम के रूप में उभर कर सामने आ सकती है।
टाइटल मैच में हार के बाद कलिस्टो और लिंस डोराडो के बीच बहस भी देखी गई और इसके बाद डोराडो ने कलिस्टो और ग्रेन मेटालिक को धक्का भी मारा था। ये इस बात के संकेत हैं कि लूचा हाउस पार्टी अब अलग होने वाली है।
ये भी पढ़ें: समरस्लैम से पहले WWE को नया चैंपियन मिलने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया