सीएम पंक आज भी रेसलिंग फैंस की पहली पसंद हैं। यही वजह है कि सभी उन्हें स्टारकास्ट और AEW के आल आउट शो में देखना चाहते थे। इस सबके बावजूद वो रिंग में नहीं आए और फैंस मायूस से रह गए। एक रेसलर के तौर पर वो काफी अच्छा काम कर लेते हैं और जब शेन मैकमैहन ने उनके फ्रेज़ 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' को इस्तेमाल किया तो सभी को लगा कि वो विरोध जताने आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अपने करियर के दौरान पंक ने कई रेसलर्स के साथ लड़ाई की है। इसमें कई ऐसे भी हैं जिनके बारे में हम जानते हैं। अगर बात करें उन रेसलर्स की जिन्होंने उनके साथ लड़ाई की लेकिन हम नहीं जानते तो क्या आप वो नाम याद कर सकेंगे?
ये भी पढ़ें: 10 WWE महिला रेसलर्स जिन्होंने कैरेक्टर में बदलाव करते हुए साथी रेसलर्स पर अटैक किया
इतना परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि हम इस आर्टिकल में ऐसे ही छह रेसलर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
#6 शेन डगलस
![शà¥à¤¨ डà¤à¤²à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bb853-15681192291012-800.jpg 1920w)
शेन डगलस को TNA में काफी मान प्राप्त है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पंक ने शेन के साथ लड़ाई की हुई है। हम सब पंक के पाइपबॉम्ब के बारे में जानते हैं, लेकिन कितनों ने शेन के पाइपबॉम्ब के बारे में सुना है। वैसे भी रेसलिंग में कई मैच होते हैं और सबके बारे में जानना मुमकिन नहीं है।
#5 द सैंडमैन
![द सà¥à¤à¤¡à¤®à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/74384-15681202752247-800.jpg 1920w)
सीएम पंक TNA में हार्डकोर स्टाइल के लिए माने जाते थे। एक और रेसलर जो हार्डकोर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं वो हैं सैंडमैन। उनकी लड़ाई पंक के साथ TNA में हुई और ये काफी अच्छा मैच था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 एजे स्टाइल्स
![à¤à¤à¥ सà¥à¤à¤¾à¤à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1bf8d-15681210357069.png 1920w)
अगर इस समय कंपनी में एजे स्टाइल्स और सीएम पंक होते तो इनके बीच एक मैच जरूर होता। ये दोनों ROH में एक दूसरे से लड़ चुके हैं। आप अंदाजा लगाएं कि अगर ये इस समय रेसलमेनिया में लड़ते तो ये मैच ही शो की टिकट सेल को पूरा कर देता। चूंकि इनके अंदर हुनर है तो ये साथ में काफी धमाल मचाते। वैसे भी रिंग में इनसे अच्छा काम शायद ही कोई कर सकता है।
ये भी पढ़ें: WWE Clash of Champions 2019: तीन बड़े सुपरस्टार्स जो मैचों में दखल दे सकते हैं
#3 रेवन
![रà¥à¤µà¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b6052-15681212040295-800.jpg 1920w)
रेवन एक ऐसे रेसलर हैं जिनके साथ पंक ने ROH के दौरान लड़ाई लड़ी थी। पंक के पिता असल जिंदगी में शराब के शौकीन थे, और पंक इसी वजह से स्ट्रेट एज सुपरस्टार बने। ये कहानी रेसलिंग से ज़्यादा व्यक्तिगत बन गई थी। एक रेसलर के तौर पर दोनों ने धमाल मचाया था।
#2 समोआ जो
![समà¥à¤ à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/aa98c-15681212843161-800.jpg 1920w)
ROH के दिनों में समोआ जो और सीएम पंक रेसलिंग में सबसे पसंदीदा रेसलर्स थे। ये दोनों एक दूसरे का सम्मान करते थे लेकिन रिंग में दोनों अपने विरोधी को हराना चाहते थे। यही वजह थी कि इनके बीच के शुरूआती मैच ड्रा रहे थे। अगर ये दोनों रेसलिंग में होते और खासकर डब्लू डब्लू ई (WWE) में तो आज भी ये अच्छे मैच लड़ते। इसका नतीजा क्या होता ये तो हमें देखना होता लेकिन एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं होती।
ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के WWE सुपरस्टार सोंजय दत्त से जुड़ी 5 बातें जो आप नहीं जानते
#1 एडी गुरेरो
![à¤à¤¡à¥ à¤à¥à¤°à¥à¤°à¥ - सà¥à¤à¤® पà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b3326-15681296746926-800.jpg 1920w)
सीएम पंक ने एडी गुरेरो के साथ हुए इस मैच को हाल में इंस्टाग्राम पर याद किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे एडी परेशानी की हालत में आए थे। एडी ने कहा कि मैं और रे (बिना मास्क के) इस मैच को लड़े और वो बाद में इसका हिस्सा बन जाएंगे। वो इस मैच को आज भी एक सीख मानते हैं।