7 रियल लाइफ कपल्स जिन्होंने WWE को छोड़ा है

रियल लाइफ कपल्स जिन्होंने WWE को छोड़ा है
रियल लाइफ कपल्स जिन्होंने WWE को छोड़ा है

WWE के कई रेसलर्स इस समय अलग अलग कंपनीज के साथ काम कर रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि कुछ को रिलीज कर दिया गया जबकि कुछ ने अपनी रिलीज की मांग की। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने सिर्फ अपने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने का इंतजार किया। इन्होने दूसरी जगहों पर जाकर काफी नाम कमाया।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन ने सबसे अच्छे रिएक्शन दिए

इनमें से एक नाम है डीन एम्ब्रोज का जो एक समय पर WWE के सबसे नामी ग्रुप द शील्ड का हिस्सा थे। ऐसा नहीं है कि WWE में कपल्स काम नहीं कर रहे हैं। स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच ऐसे दो नाम हैं जो एक कपल हैं और WWE में अब भी काम कर रहे हैं, वहीं सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच भी एक कपल हैं और कंपनी का हिस्सा हैं। आइए आपको बताते हैं उन कपल्स के बारे में जो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं और वो क्या कर रहे हैं।

#7 पूर्व WWE सुपरस्टार माइक और मारिया कनेलिस

Ad

इन दोनों सुपरस्टार्स को WWE ने एक साथ ही रिलीज किया था। मारिया कनेलिस ने अपने दो बार के WWE करियर में कुल आठ साल कंपनी को दिए हैं। इस दौरान इनका काम काफी अच्छा था और इन्हें फैंस से अच्छा सपोर्ट भी मिला था। रिंग में ये उतना काम नहीं कर सकीं जिसकी उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें: WWE ने Raw के लिए किया खतरनाक मैच का किया ऐलान, दो दिग्गजों के बीच होगा कॉन्ट्रैक्ट साइन

अप्रैल 2020 में कंपनी ने इन्हें रिलीज कर दिया था और ये अब रिंग ऑफ हॉनर में काम कर रहे हैं। ये देखना होगा कि क्या कंपनी इन्हें पैंडेमिक के बाद अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी या ये अब इंडिपेंडेंट सर्किट में ही काम करते हुए नजर आएँगे। इस बात का जवाब हमें जल्द ही मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा

Ad

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

#6 कैसियस ओहनो और रेचल एलेरिंग

Ad

कैसियस ओहनो ने 2011 से 2020 के बीच दो बार और रेचल एलेरिंग ने 2016 से 2019 तक कंपनी के साथ काम किया और दोनों ही NXT का हिस्सा थे। इन दोनों ने कभी भी मेन रोस्टर में अपनी जगह नहीं बनाई और फिर इन्हें 2020 में कंपनी ने रिलीज कर दिया जो काफी हैरान करने वाला था।

रेचल AEW में उसके बाद से नजर आई हैं जबकि ओहनो ने अबतक कहीं पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। इसका अर्थ है कि ओहनो अब भी WWE में एक वापसी को लेकर आश्वश्त हैं। अब ये देखना होगा कि क्या यही होता है या फिर हमें ओहनो किसी अन्य प्रोमोशन में देखने को मिलेंगे।

#5 कैसी ली और शॉन स्पीयर्स

Ad

कैसी ली को इस साल रिलीज किया गया जबकि 2019 में शॉन स्पीयर्स ने अपने रिलीज की अर्जी दी थी। उस समय AEW का Double or Nothing शो होने वाला था और शॉन ये बात समझते थे। WWE भी इस बात को समझती थी लेकिन शॉन के मुताबिक कंपनी ने उनकी बात को समझा और उन्हें समय पर रिलीज कर दिया।

शॉन अब AEW का हिस्सा हैं और कैसी ली इस साल के Double or Nothing शो में दर्शक दीर्घा का हिस्सा थीं। ऐसी अटकले हैं कि वो भी जल्द ही AEW का हिस्सा बन जाएंगी। रेसलिंग जगत में कैसी ली का नाम है और फैंस ने WWE में बिली के और उनकी टीम को बेहद पसंद किया था। क्या ये भी संभव है कि ये टैग टीम आनेवाले समय में एक साथ काम करने लगे?

#4 मैट कोर्डोना और चेल्सी ग्रीन

Ad

मैट कोर्डोना और चेल्सी ग्रीन ने 2017 में डेट करना शुरू किया और 2019 में दोनों ने इंगेजमेंट की घोषणा कर दी। इस दौरान दोनों WWE का हिस्सा थे जिसमें मैट का कंपनी में करियर पंद्रह साल का था जबकि ग्रीन हाल में ही कंपनी का हिस्सा बनी थीं। ये बाद में चोटिल हो गईं और 2020 में मैट तथा 2021 में ग्रीन को रिलीज कर दिया गया।

मैट ने Impact Wrestling और AEW में काम किया है। चेल्सी ग्रीन पहले Impact Wrestling का हिस्सा थीं और ऐसी उम्मीद है कि वो वापस उसी कंपनी का हिस्सा बन जाएंगी। वैसे इस प्लान में बदलाव संभव है लेकिन चूँकि इस समय चेल्सी का नो कंपीट क्लॉज लागू है इसलिए ये सिर्फ अटकले हैं।

#3 लाना और रुसेव एक साथ आ सकते हैं

Ad

2010 में रुसेव ने कंपनी के साथ साइन किया और फिर कुछ समय बाद वो NXT का हिस्सा बन गए। लाना भी उसी ब्रैंड का हिस्सा थीं और इन दोनों के बीच एक ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री वाला एंगल किया गया। इन दोनों के मन में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आ गईं और 2016 में दोनों ने शादी कर ली।

रुसेव को 2020 तो वहीं लाना को इस साल रिलीज कर दिया गया। रुसेव ने रिलीज के तुरंत बाद AEW में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई लेकिन अब चूँकि वो AEW का हिस्सा हैं तो इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि लाना उनका साथ निभाने और करियर को बेहतर बनाने के लिए AEW का हिस्सा बन सकती हैं।

#2 एलिस्टर ब्लैक और जैलिना वेगा अब किसी अन्य कंपनी का हिस्सा बन सकते हैं

Ad

एलिस्टर ब्लैक और जैलिना वेगा एक ही रोस्टर में काम कर रहे थे लेकिन फिर भी इन्हें एक साथ काम करने का मौका नहीं मिला। एलिस्टर अप्रैल 2018 में NXT चैंपियन बने और नवंबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद ब्लैक और वेगा मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए और ऐसी उम्मीद जताई गई कि इन्हें यहाँ पुश मिलेगा।

एलिस्टर और जैलिना के फैंस बहुत हैं और जबसे जैलिना ने WWE से दूरियाँ बनाई थीं तबसे ब्लैक को भी टीवी से दूर रखा गया था। इस साल ऐसी खबरें आईं कि जैलिना परफॉर्मेंस सेंटर में देखी गई हैं। इससे पहले कि फैंस कुछ समझ पाते कंपनी ने ब्लैक को रिलीज कर दिया जबकि वेगा को पिछले साल नवंबर में रिलीज कर दिया गया था।

#1 डीन एम्ब्रोज और रैने यंग

Ad

डीन एम्ब्रोज और रैने यंग ने 2013 में एक दूसरे से मुलाकात की और 2017 में ये शादी के बंधन में बंध गए। डीन एक तरफ जहाँ रेसलर थे तो वहीं रैने यंग एक कॉमेंटेटर और बैकस्टेज इंटरव्यूवर थीं। इन दोनों को फैंस बेहद पसंद करते थे लेकिन फिर 2019 में चीजें बदल गईं जिसने सबको चौंका दिया।

डीन ने अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू ना कराने की इच्छा जाहिर की और अप्रैल 2019 में वो कंपनी से दूर हो गए। इसके बाद वो AEW का हिस्सा बने और साथ ही NJPW में भी रेसलिंग करते हुए नजर आए। नवंबर 2020 में इन दोनों ने ये घोषणा कर दी कि ये दोनों अब माँ बाप बनने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications