एक इंसान के जीवन में शादी सबसे खूबसूरत पलों में से एक होती है। महिला हो या पुरूष, सभी अपने जीवन में इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं और डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स भी इससे कहीं अछूते नहीं हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो शादी के बंधन में बंध चुके हैं।ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा समय के 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने अभी तक शादी नहीं कीकंपनी में कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें यहीं पर ही उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया तो कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें कंपनी के बाहर अपना लाइफ पार्टनर मिला। एक प्रोफेशनल रेसलर का जीवन कितना व्यस्त होता है इसका अंदाजा शायद आप नहीं लगा सकते।साल 2019 में WWE के कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंधे और शादी के बाद वह अपना खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं कि उन 7 WWE सुपरस्टार्स पर जिन्होंने इस साल शादी की।#7 निकी क्रॉस और #6 किलियन डैननिकी क्रॉस और किलियन डैनWWE के सबसे चर्चित कपल में से एक निकी क्रॉस और किलियन डैन ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल शादी कर ली। इस कपल ने पिछले साल सगाई की घोषणा की थी जहां बताया गया था कि दोनों लगभग 1 दशक से साथ है।ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रसलर्स से हुईWWE में आने के बाद दोनों NXT में सैनिटी के लिए साथ दिखाई देने लगे। कई फैंस को लग रहा था कि दोनों ने एक साल पहले ही शादी कर ली है। हालांकि निकी क्रॉस ने कहा कि उन्होंने साल के शुरुआती दौर में ही शादी की थी। निजी जीवन के अलावा WWE में भी दोनों सुपरस्टार्स का ये साल काफी शानदार रहा है।