बैकी लिंच (Becky Lynch) WWE की सबसे बड़ी फीमेल स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने रेसलमेनिया 35 (WrestleMania 35) के मेन इवेंट में रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। ये उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि थी। WWE ने उन्हें विमेंस डिवीजन का अगला टॉप स्टार बनाया था। इस वजह से उन्होंने 1 साल से भी ज्यादा समय तक रॉ विमेंस टाइटल को अपने पास रखा। हाल ही में रॉ के एपिसोड में उन्होंने बताया कि वो माँ बनने वाली है। इस वजह से उन्हें रॉ विमेंस टाइटल को छोड़ना पड़ा। अब वो लंबे समय तक WWE की रिंग से दूर रहने वाली है। बैकी के बारे में ऐसी बहुत सारी बातें है जो प्रशंसक शायद नहीं जानते होंगे। ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाएइसलिए हम बात करने वाले हैं बैकी लिंच की 8 बातों के बारे में जिनकी जानकारी किसी को नहीं है। 8- बैकी लिंच शुरुआत में रेसलर नहीं बनना चाहती थीBecky Lynch announces she's pregnant 👶The Man has vacated the Raw Women's Championship to Asuka after her 399-day title reign pic.twitter.com/dGWzfdl2tX— B/R Wrestling (@BRWrestling) May 12, 2020बैकी लिंच बचपन में अपने भाई रिची के साथ प्रोफेशनल फाइट्स देखती थी। इसके साथ ही उन्हें किकबॉक्सिंग पसंद थी और वो इसमें अपना करियर बनाना चाहती थी। हालांकि, जब उनके गुरु फिन बैलर ने रेसलिंग स्कूल शुरू की तो 15 वर्षीय बैकी लिंच ने अपना मन बदल दिया। 7- WWE की पूर्व चैंपियन बैकी के पास एक्टिंग की डिग्री हैंWATCH Becky Lynch Acting Performance In Showtime's 'Billions' https://t.co/hPH4pPIt2Q— Ringside News (@ringsidenews_) May 3, 2020बैकी लिंच एक शानदार एक्टर है। एक समय उन्होंने अपने करियर को रोक दिया था और एक्टिंग की ओर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने डब्लिन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री हासिल की है और कुछ नाटकों में भी काम किया है। उन्होंने प्रसिद्ध ऐतिहासिक शो "वाइकिंग्स" में स्टंट वीमेन के किरदार में काम किया है। ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया