8 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने इस दशक में चौंकाने वाली वापसी की

ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है
ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है

साल 2010 से डब्लू डब्लू ई (WWE) के नए दशक की शुरुआत हुई थी और अब 2019 के अंत के साथ इसक दशक का अंत भी हो जाएगा। इस दौरान कई सारी यादगार चीज़े देखने को मिली जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। इसमें सुपरस्टार्स के सरप्राइजिंग रिटर्न भी शामिल है।

इस पूरे डिकेड में कई सारे सुपरस्टार्स ने वापसी की। हर एक फैन उन सुपरस्टार्स को फिर WWE में देखना चाहता था और यह चीज़ संभव हो पाई। इसलिए हम बात करने वाले हैं 8 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने इस दशक (2010 से 2019) में फैंस को चौंकाते हुए जबरदस्त वापसी की।

#8 द हार्डी बॉयज़

youtube-cover

हार्डी बॉयज़ की टीम WWE की सबसे सफल टैग टीम जोड़ियों में से एक है। दोनों सुपरस्टार्स ने 2009 में WWE से जाने का निर्णय लिया था और इसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर कई सालों तक काम किया।

जैफ और मैट हार्डी ने 2017 के रेसलमेनिया पीपीवी में चौंकाने वाली वापसी की। हर एक फैन 'टीम एक्सट्रीम' को फिर WWE में देखकर खुश था। वापसी के साथ वह टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे थे।

#7 जॉन मोरिसन

youtube-cover

जॉन मोरिसन काफी टैलेंटेड सुपरस्टार थे लेकिन उन्हें WWE में ज्यादा मौके नहीं मिले। इस वजह से उन्होंने 2011 में WWE से जाने का निर्णय लिया। इसके बाद वह लंबे समय तक लूचा अंडरग्राउंड में नजर आए।

इसके अलावा वह कई सारे प्रमोशन के लिए काम करते हुए दिखाई दिए। कुछ समय पहले ही WWE ने कन्फर्म करते हुए बताया था कि जॉन मोरिसन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। वह रिंग में वापसी नहीं कर पाए लेकिन वह WWE रोस्टर का हिस्सा जरूर है।

ये भी पढ़ें:- 25 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उनकी पीपीवी में पहली सिंगल्स जीत

#6 बॉबी लैश्ले

youtube-cover

लैश्ले ने 2008 में WWE से जाने का निर्णय लिया था। इसके बाद उन्होंने MMA और इम्पैक्ट रेसलिंग में काम किया जहां वह सफल रहे। हर एक फैन उन्हें फिर WWE में लड़ता हुआ देखना चाहता था।

बॉबी लैश्ले ने 2018 की रेसलमेनिया के बाद रॉ के एपिसोड में वापसी की और इसके बाद वह कंपनी का अहम हिस्सा बन गए। उनकी वापसी काफी ज्यादा बढ़िया रही थी।

#5 मारिया कनेलिस

youtube-cover

मारिया कनेलिस WWE की प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार रही हैं। 2010 में उन्हें WWE से रिलीज़ कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने रिंग ऑफ हॉनर, TNA इम्पैक्ट और NJPW में लगातार मैनेजर के रूप में काम किया।

2017 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में उन्होंने चौंकाने वाली वापसी की और इस बार उनके साथ माइक कनेलिस भी मौजूद थे। मारिया ने WWE के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

#4 कर्ट एंगल

youtube-cover

कर्ट एंगल ने 2006 में WWE को छोड़ा था और इसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलिंग के काम किया जहां उन्होंने काफी नाम कमाया। 2017 के हॉल ऑफ फेम इंडक्शन में कर्ट ने चौंकाने वाली वापसी की।

इसके बाद उन्होंने WWE में कुछ मैच भी लड़े। कर्ट WWE में वापसी के 2 बाद रेसलमेनिया 35 में रिटायर हो गए लेकिन अभी भी वह कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है। वह WWE के लिए बैकस्टेज काम कर रहे हैं।

#3 गोल्डबर्ग

youtube-cover

गोल्डबर्ग ने 2004 में अचानक से WWE से जाने का निर्णय लिया। इसके बाद वह 12 सालों तक WWE में नजर नहीं है। 2016 में अचानक से उन्हें ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी में डाला गया।

इसके बाद सर्वाइवर सीरीज में इस दिग्गज सुपरस्टार ने WWE में अपनी जबरदस्त वापसी की। वह समय-समय पर WWE में नजर आते हैं और यह फैंस के लिए एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

#2 अल्टीमेट वॉरियर

Enter caption

अल्टीमेट वॉरियर ने 1996 में WWE से जाने का निर्णय लिया था। इसके 2 सालों तक उन्होंने WCW समय काम किया। इसके बाद वह रेसलिंग से रिटायर हो गए। 2014 में इस दिग्गज ने वापसी की।

उन्होंने 2014 के हॉल ऑफ फेम इंडक्शन में वापसी की थी। दु:ख की बात यह रही है हॉल ऑफ फेमर बनने के सिर्फ 3 दिनों बाद वह इस दुनिया से चले गए। किसी भी फैन ने नहीं सोचा था कि वॉरियर 2014 में फिर कंपनी में नजर आएंगे।

#1 ब्रॉक लैसनर

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर ने भी 2004 में WWE से जाने का निर्णय लिया था। उनका अंतिम मैच गोल्डबर्ग के साथ हुआ था जिसमें उनकी हार हुई थी। ब्रॉक ने इसके बाद NJPW और MMA में कई सालों तक काम किया।

ब्रॉक लैसनर ने 2012 में जबरदस्त वापसी की। वह रेसलमेनिया के बाद जॉन सीना के प्रोमो में इंटरफेरेंस करते हुए रिंग में आए और सीना पर अटैक किया। इसके बाद से वह WWE का अहम हिस्सा बन गए।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

Quick Links