8 WWE सुपरस्टार्स जिनका कैरेक्टर IPL की टीमों से मेल खाता है

WWE सुपरस्टार्स का कैरेक्टर IPL टीमों से मेल खाता है
WWE सुपरस्टार्स का कैरेक्टर IPL टीमों से मेल खाता है

एक तरफ IPL 2021 की शुरुआत नजदीक आने से भारतीय क्रिकेट फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं WWE यूनिवर्स साल के प्रो रेसलिंग के सबसे बड़े शो रेसलमेनिया (Wrestlemania) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। WWE का भारतीय फैनबेस भी बहुत बड़ा है, इसलिए उन्हें इस हफ्ते दोहरी खुशी मिलने वाली है।

Ad

प्रो रेसलिंग में हर सुपरस्टार अपने किसी कैरेक्टर को ध्यान में रखकर रिंग में परफॉर्म करता है। वहीं IPL में शुरू से कुछ ही टीमों का प्रभुत्व कायम रहा है। खैर, इस आर्टिकल में हम उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनका कैरेक्टर IPL में टीमों की सफलता से मेल खाता है।

ये भी पढ़ें: WWE में IPL की तर्ज पर हो नीलामी तो सबसे महंगे बिकेंगे ये 14 सुपरस्टार्स

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल - राजस्थान रॉयल्स

WWE चैंपियन जिंदर महल
WWE चैंपियन जिंदर महल

जिंदर महल को WWE में एक भारतीय सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाता है और साल 2016 में उन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रान्सफॉरमेशन कर WWE में वापसी की थी। उसके करीब एक साल बाद उन्हें WWE चैंपियन बनने का भी गौरव हासिल हुआ। उसके बाद वो कभी चैंपियन नहीं बन पाए हैं। यही स्थिति राजस्थान रॉयल्स के साथ है, वो IPL 2008 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी बॉल पर हराकर चैंपियन बने थे, लेकिन उसके बाद दोबारा कप को अपने हाथों में नहीं उठा पाए हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

लाना - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

लाना
लाना

लाना ने साल 2013 में एक मैनेजर के तौर पर अपना WWE डेब्यू किया था। आने वाले सालों में उन्हें रुसेव की मैनेजर और अपने रूसी अंदाज में बोलने के तरीके के कारण काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई। दुर्भाग्यवश इतनी लोकप्रियता होने के बावजूद वो कभी चैंपियन नहीं बन पाई हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है और लाना की ही तरह उन्हें भी कभी IPL ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सिजेरो - पंजाब किंग्स

सिजेरो
सिजेरो

सिजेरो मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे तगड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनका अधिकांश करियर मिड-कार्ड डिविजन से होकर गुजरा है। हालांकि उन्हें अधिक सफलता मिल सकती है लेकिन इसके लिए उन्हें WWE क्रिएटिव टीम का साथ मिलना जरूरी है। उसी तरह पंजाब किंग्स में कई हैवी-हिटर्स हैं, जो लंबे-लंबे छक्के लगा सकते हैं। सिजेरो की ही तरह उन्होंने भी अधिकांश मौकों पर IPL पॉइंट्स टेबल में बीच के स्थानों पर ही फिनिश किया है।

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन - सनराइजर्स हैदरबाद

WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन
WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन

इस बात में कोई संदेह नहीं कि ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE में सफलता प्राप्त करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान वो Wrestlemania 36 में गोल्डबर्ग को हराकर पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी बने। उन्हीं की तरह सनराइजर्स हैदरबाद में भी केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और भुवनेश्वर कुमार जैसे नामी खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन वो चैंपियन केवल एक ही बार बन पाए हैं।

Ad

लेसी इवांस - दिल्ली कैपिटल्स

लेसी इवांस
लेसी इवांस

लेसी इवांस का WWE मेन रोस्टर डेब्यू साल 2019 में हुआ था। अभी तक वो चैंपियन तो नहीं बन पाई हैं, लेकिन चैंपियन बनने के कई मौके जरूर मिल चुके हैं। वो SmackDown ही नहीं Raw विमेंस चैंपियन को भी चैलेंज कर चुकी हैं। उसी तरह दिल्ली भी फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक चैंपियन नहीं बन पाए हैं। दोनों के फैंस को उम्मीद होगी कि वो एक दिन जरूर चैंपियन बनें।

Ad

ब्रे वायट - कोलकाता नाइट राइडर्स

द फीन्ड
द फीन्ड

ब्रे वायट अपने WWE करियर की शुरुआत से ही एक दिलचस्प सुपरस्टार बने हुए हैं और WWE चैंपियन भी बन चुके हैं। इसके बावजूद कंपनी उनके कैरेक्टर में लगातार बदलाव करती रही है। उसी तरह कोलकाता नाइट राइडर्स 2 बार के IPL चैंपियन बन चुके हैं, लेकिन उनके कप्तान निरंतर बदलते रहे हैं और नए-नए खिलाड़ी भी लगातार टीम से जुड़ते रहे हैं।

Ad

रोमन रेंस - चेन्नई सुपरकिंग्स

रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार्स की बात की जाए तो रोमन रेंस का नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर गिना जाएगा। कंपनी के मुख्य सुपरस्टार होने के चलते वो अक्सर बड़े शोज़ को हेडलाइन करते हुए नजर आते हैं। उसी तरह IPL की सबसे सफल टीमों की बात की जाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स उनमें से एक है। वो चैंपियन 3 बार बने हैं लेकिन उसके अलावा 5 बार रनर-अप भी रहे हैं।

Ad

जॉन सीना - मुंबई इंडियंस

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं और सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियन बनने के मामले में रिक फ्लेयर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा भी कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम कर चुके हैं। उन्हीं की भांति मुंबई इंडियंस भी सबसे ज्यादा यानी 5 बार के IPL चैंपियन रहे हैं और 2021 में एक बार फिर उन्हें जीत के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications