WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने रोंडा राउजी से माफी की मांग की

Ankit
WWE
WWE

कुछ वक्त पहले WWE को लेकर पूर्व चैंपियन रोंडा राउजी ने एक बयान दिया था जिसके बाद से WWE के काफी सुपरस्टार्स ने रोंडा पर तंज कसा था। अब WWE की विमेंस टैग टीम चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के लिए शायद रोंडा राउजी की वापसी ज्यादा अच्छा नहीं होगी। एलेक्सा ब्लिस का कहना है कि रोंडा को वापसी कर माफी मांगनी चाहिए।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE दिग्गज अंडरटेकर ने अपनी लंबी एंट्रेंस का काफी मजेदार कारण बताया

UFC हॉल ऑफ फेम रोंडा राउजी ने WWE रेसलमेनिया 35 में आखिरी बार मैच लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में WWE के लिए निकली शब्द का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो अंडरटेकर WWE में अपने नाम नहीं कर पाए

Express Sports से बात करते हुए एलेक्सा ब्लिस ने बताया कि वो रोंडा राउजी के बयान से काफी दुखी हुई थी। ब्लिस ने बताया कि विमेंस लॉकर रुम ने कैसे उनका WWE ने स्वागत किया था। इसके अलावा ब्लिस ने कहा कि लॉकर रुप ने उन्हें आज भी अपना लेगा अगर उन्हें वापसी करनी है तो। लेकिन उनको भी अपने बयान पर पछतावा होना चाहिए।

हम सभी लोग लॉकर रुम में होते हैं, हम लोग लगभग 300 दिनों तक एक साथ ट्रेवल करते हैं। हम सब एक तरीके से बहने बन जाती हैं। हम सब एक परिवार हैं।
अब तुम सबसे अलग हो रही हो, हम सबने एक साथ काम किया है। हम सब एक परिवार की तरह हैं।मुझे लगता है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कंपनी की बेइज्जती की।

WWE में कैसा रहा रोंडा राउजी का सफर?

रोंडा राउजी ने कर्ट एंगल के साथ मिलकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की धज्जियां उड़ाई थी। इनका ये महा मुकाबला फैंस को रेसलमेनिया 34 में देखने को मिला था। जिसके बाद रोंडा राउजी में WWE समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया। हालांकि रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउडी को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बैकी लिंच की जीत हुई था जिसमें शार्लेट भी शामिल थी।

Ad

बता दें कि समरस्लैम के बाद भी रोंडा राउजी और एलेक्सा ब्लिस की दुश्मनी फैंस को देखने को मिली थी। कुछ लाइव इवेंट में इनका मुकाबला हुआ था। ब्लिस को मैच के दौरान कुछ चोट भी आई थी जिसके कारण उन्हें कुछ महीनों के लिए ब्रेक लेना पड़ा था।

ये भी पढ़ें-39 साल के WWE दिग्गज की दर्दनाक मौत, रेसलिंग जगत में शोक की लहर

रोंडा राउजी ने जब से WWE के लिए नकली शब्द का इस्तेमाल किया है, तभी से मामला काफी गर्म हैं। खैर,अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि कब रोंडा राउजी की वापसी होती है और अपने बयान पर क्या वो माफी मांगती है या नहीं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications