कुछ वक्त पहले WWE को लेकर पूर्व चैंपियन रोंडा राउजी ने एक बयान दिया था जिसके बाद से WWE के काफी सुपरस्टार्स ने रोंडा पर तंज कसा था। अब WWE की विमेंस टैग टीम चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के लिए शायद रोंडा राउजी की वापसी ज्यादा अच्छा नहीं होगी। एलेक्सा ब्लिस का कहना है कि रोंडा को वापसी कर माफी मांगनी चाहिए।ये भी पढ़ें-WWE दिग्गज अंडरटेकर ने अपनी लंबी एंट्रेंस का काफी मजेदार कारण बतायाUFC हॉल ऑफ फेम रोंडा राउजी ने WWE रेसलमेनिया 35 में आखिरी बार मैच लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में WWE के लिए निकली शब्द का इस्तेमाल किया था।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो अंडरटेकर WWE में अपने नाम नहीं कर पाएExpress Sports से बात करते हुए एलेक्सा ब्लिस ने बताया कि वो रोंडा राउजी के बयान से काफी दुखी हुई थी। ब्लिस ने बताया कि विमेंस लॉकर रुम ने कैसे उनका WWE ने स्वागत किया था। इसके अलावा ब्लिस ने कहा कि लॉकर रुप ने उन्हें आज भी अपना लेगा अगर उन्हें वापसी करनी है तो। लेकिन उनको भी अपने बयान पर पछतावा होना चाहिए।हम सभी लोग लॉकर रुम में होते हैं, हम लोग लगभग 300 दिनों तक एक साथ ट्रेवल करते हैं। हम सब एक तरीके से बहने बन जाती हैं। हम सब एक परिवार हैं।अब तुम सबसे अलग हो रही हो, हम सबने एक साथ काम किया है। हम सब एक परिवार की तरह हैं।मुझे लगता है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कंपनी की बेइज्जती की।WWE में कैसा रहा रोंडा राउजी का सफर?रोंडा राउजी ने कर्ट एंगल के साथ मिलकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की धज्जियां उड़ाई थी। इनका ये महा मुकाबला फैंस को रेसलमेनिया 34 में देखने को मिला था। जिसके बाद रोंडा राउजी में WWE समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया। हालांकि रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउडी को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बैकी लिंच की जीत हुई था जिसमें शार्लेट भी शामिल थी।The creativity of fate never ceases to amaze me... I do not take this responsibility lightly. I will devote every fiber of my being to carry on and elevate the legacy of the scores of women who gave their bodies and hearts to the @wwe to get us this far. #rawwomenschampionship pic.twitter.com/gUTMVDQyKO— Ronda Rousey (@RondaRousey) August 20, 2018बता दें कि समरस्लैम के बाद भी रोंडा राउजी और एलेक्सा ब्लिस की दुश्मनी फैंस को देखने को मिली थी। कुछ लाइव इवेंट में इनका मुकाबला हुआ था। ब्लिस को मैच के दौरान कुछ चोट भी आई थी जिसके कारण उन्हें कुछ महीनों के लिए ब्रेक लेना पड़ा था।ये भी पढ़ें-39 साल के WWE दिग्गज की दर्दनाक मौत, रेसलिंग जगत में शोक की लहरHm. Was out for almost a year. Must have been “ fake” pic.twitter.com/lnLLAq3laT— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) April 11, 2020रोंडा राउजी ने जब से WWE के लिए नकली शब्द का इस्तेमाल किया है, तभी से मामला काफी गर्म हैं। खैर,अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि कब रोंडा राउजी की वापसी होती है और अपने बयान पर क्या वो माफी मांगती है या नहीं।