WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 में एलेक्सा ब्लिस(Alexa Bliss) की वजह से द फीन्ड(The Fiend) को रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बात से पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया और सभी सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ? इस हफ्ते WWE रॉ(Raw) में इस बारे में एलेक्सा ब्लिस ने अपना बयान दिया।यह भी पढ़े: फेमस WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कंपनी से एक बार लगभग उनकी छुट्टी होने वाली थीWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने Raw में किया रिएक्टWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने कहा कि उन्हें द फीन्ड ने बंधी बनाया है और साथ ही उन्हें बदल दिया है। एलेक्सा ब्लिस ने कहा कि वो कहीं और खो गई थी लेकिन द फीन्ड ने ही उन्हें बचाया। साथ ही एलेक्सा ने ये भी कहा कि वो वो डार्कनेस को मिटाना नहीं चाहती है। अंत में ब्लिस ने अपनी दोस्त लिली से मिलाया जो एक डॉल थी। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ कहानी शुरू होने वाली हैं।यह भी पढ़े: 36 साल के फेमस सुपरस्टार ने WWE पर लगाया गंभीर आरोप, बताया उनके खिलाफ रची जा रही है साजिशWelcome to #AlexasPlayground!#WWERaw pic.twitter.com/cowTCraXBh— WWE (@WWE) April 13, 2021एलेक्सा ब्लिस का कैरेक्टर इस समय पूरी तरह बदल गया है और वो अजीब तरह की हरकतें कर रही है। मेगा इवेंट में भी जो उन्होंने किया उसके बारे में कोई भरोसा नहीं कर रहा है। द फीन्ड की इस हफ्ते वापसी नहीं हुई और अब शायद रैंडी ऑर्टन के साथ उनकी राइवलरी खत्म हो गई है। रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड की राइवलरी बहुत ही ज्यादा लंबी चल गई थी। एलेक्सा ब्लिस भी इसमें कई महीनों से शामिल थी। रैंडी ऑर्टन की अंत में जीत होगी इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था।यह भी पढ़े: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंसएलेक्सा ब्लिस ने अभी पूरा कारण नहीं बताया और कहा कि उनकी स्टोरी अब शुरू होगी। शायद रेड ब्रांड के अगले एपिसोड में वो पूरा खुलासा कर सकती है या फिर जब द फीन्ड की वापसी होगी तब फैंस को इसके बारे में पता लगेगा। वैसे अब द फीन्ड की स्टोरीलाइन किसके साथ शुरू होगी ये भी फैंस के लिए बड़ा सवाल है। क्रिएटिव टीम को इस बारे में कुछ अच्छा सोचना होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।