WWE ने Backlash 2020 के लिए एक ऐतिहासिक चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान

Enter caption

बैकलैश पीपीवी में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है। फैंस जिस मैच की उम्मीद कर रहे थे WWE ने वो ही मैच इस बार रखा है। मौजूदा WWE चैंपियन मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। WWE रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद से ही मैकइंटायर काफी व्यस्त हैं। रॉ में लगातार वो परफॉर्म कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने किंग कॉर्बिन को हराया है। बॉबी लैश्ले के साथ इस समय एमवीपी है। एमवीपी ने ही लैश्ले को मैकइंटायर के खिलाफ उकसाया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE रेसलर्स जो माँ बन चुकी हैं

सोशल मीडिया में इसके बाद मैकइंटायर काफी गुस्से में नजर आए थे।

Ad

WWE बैकलैश: मैकइंटायर VS बॉबी लैश्ले

पिछले कुछ हफ्तों की जद्दोजहद के बाद से WWE ने इन दोनों के मैच का ऐलान कर दिया है। WWE ट्वीट पर इस मैच को बैकलैश पीपीवी के लिए कंफर्म कर लिया है। WWE टीवी पर पहली बार लैश्ले को पुश दिया गया है। लैश्ले को लेकर फैंस हमेशा सजग रहते हैं और सभी चाहते हैं कि उन्हें पुश दिया जाए। कई फैंस तो उन्हें चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं। अब लैश्ले को अपने आप को साबित करने का मौका मिल गया है। बैकलैश में वो पहली बार वो WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ेंगे।

Ad

लैश्ले कुछ हफ्तों से रिंग में काफी मजा ले रहे हैं। अच्छे मैच उन्हें दिए जा रहे हैं। और अब फिर सीधे चैंपियनशिप मैच दिया गया है। शायद यहां से वो अपनी पकड़ बनाकर आगे बढ़ जाएं। इस समय लैश्ले को पुश मिलना बहुत जरूरी था। अगर उन्हें पुश नहीं दिया जाता तो शायद उनका करियर बहुत नीचे गिर सकता था। वैसे भी लाना के साथ स्टोरीलाइन में उन्हें बहुत नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सभी हदें पार की

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications