WWE SmackDown, 16 जुलाई 2019 : शो की अच्छी और बुरी बातें

स्मैकडाउन की अच्छी और बुरी बातें
स्मैकडाउन की अच्छी और बुरी बातें

एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी के जरिए डब्लू डब्लू ई (WWE) ने बता दिया था कि कंपनी में अभी भी बहुत दम है। कुछ ऐसा ही रॉ की ओर से भी रहा, WWE ने शो के 3 घंटों को बड़े अच्छे से संभाला। स्मैकडाउन किसी भी हाल में रॉ या एक्सट्रीम रूल्स की बराबरी नहीं कर सकती थी।

स्मैकडाउन का एपिसोड बुरा नहीं था लेकिन अगर पिछले दो शो से तुलना की जाए तो WWE ने थोड़ा निराश किया है। शो के दौरान कई सारे अच्छे मैच-अप्स और सैगमेंट हुए जिससे फैंस बोर नहीं हुए होंगे। इसके बावजूद भी यह फ्लैगशिप शो के बराबर नहीं था।

स्मैकडाउन के एपिसोड में कुछ अच्छी चीज़ें हुई और कुछ बुरी भी। इसलिए हम जानने वाले हैं स्मैकडाउन की 3 अच्छी और 3 बुरी बातों के बारे में।

ये भी पढ़ें:- SmackDown के जबरदस्त एपिसोड के बाद फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं


#1 अच्छी बात: केविन ओवेन्स को स्टोन कोल्ड जैसा पुश मिल रहा है

देखा जाए तो कोफी किंग्सटन फिलहाल स्मैकडाउन के टॉप स्टार हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से केविन ओवेन्स ने जबरदस्त काम किया है। स्मैकडाउन के ओपनिंग सैगमेंट और मेन इवेंट का हिस्सा थे।

केविन ओवेन्स ने शेन मैकमैहन पर जबरदस्त अटैक किया। इसके अलावा WWE भी ओवेन्स को मिल रही चीयर का सही तरह से उपयोग कर रही है। देखकर साफ पता चला रहा है कि ओवेन्स को बड़ा पुश मिल रहा है।


#1 बुरी बात: शेन का स्टनर पर बोच (गलती)

स्मैकडाउन के दौरान शेन मैकमैहन अपना प्रोमो कट कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैकमैहन को कोई भी स्टनर नहीं मार सकता। इसके ठीक बाद केविन ओवेन्स को शेन पर स्टनर लगाना था।

शेन ने यहां बहुत बड़ा बोच कर दिया। आप ऊपर दी गयी वीडियो में ध्यान से देख सकते हैं। शेन मैकमैहन का यह बोच काफी ज्यादा निराशाजनक था। शायद यह भी कारण है कि WWE को 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' को टीवी टाइम देना बंद कर देना चाहिए।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 अच्छी बात: अली ने चैंपियनशिप फ़्यूड को टीज़ किया

बैकस्टेज अली और नाकामुरा का छोटा-सा सैगमेंट देखने को मिला था। WWE ने इससे आने वाले समय में दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच फ़्यूड को टीज़ कर दिया है। यह WWE का काफी अच्छा निर्णय हो सकता है।

इससे अली को लंबे समय बाद अच्छा मोमेंटम मिलेगा। अली और शिंस्के नाकामुरा ब्लू ब्रांड पर कई सारे जबरदस्त मैच दे सकते हैं। इसके बाद समरस्लैम में चैंपियनशिप मैच भी फ़्यूड को अच्छा बना सकता है।


#2 बुरी बात: लिव मोर्गन को पुराना थीम सॉन्ग मिला

लिव मोर्गन का लंबे समय बाद स्मैकडाउन में आना काफी ज्यादा अच्छी चीज़ रही। WWE ने उन्हें टीवी टाइम देकर बढ़िया निर्णय लिया। इस दौरान सबसे खराब बात रही उनका थीम सांग।

वह अभी भी अपनी एंट्रेंस रायट स्क्वाड के सांग पर कर रही है। WWE को उन्हें नया थीम सांग देना होगा, इसके अलावा उनके कैरेक्टर में भी थोड़े बदलाव भी होने चाहिए। WWE को जल्द ही अपनी इस गलती को सुधारना होगा।

ये भी पढ़ें:- 7 कारण जो बताते हैं कि क्यों ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के सबसे बड़े चैंपियन हैं

#3 अच्छी बात: आखिर एम्बर मून को टाइटल पिक्चर में आने का मौका मिला

एम्बर मून को मेन रोस्टर पर काफी ज्यादा लंबा समय हो गया था। NXT में सफलता हासिल करने के बाद भी उन्हें रॉ पर पुश नहीं मिल रहा था। स्मैकडाउन में ड्राफ्ट होने के बाद वह छोटी फ़्यूड में ही दिखाई दी थी।

WWE ने स्मैकडाउन में रोज और डेविल के खिलाफ मैच के लिए मून को एक मिस्ट्री पार्टनर देने की घोषणा की थी। स्मैकडाउन में उनके साथ विमेंस चैंपियन बेली आयी। मैच के बाद दोनों के बीच छोटा प्रोमो सैगमेंट हुआ और फिर WWE ने समरस्लैम के लिए एक जबरदस्त मैच बुक कर दिया। यह WWE का अच्छा निर्णय था।


#3 बुरी बात: डेनियल ब्रायन

स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद WWE ने उनसे जुड़ी एक बड़ी घोषणा की थी। WWE ने बताया था कि ब्रायन स्मैकडाउन के एपिसोड में अपने करियर से जुड़ी बड़ी घोषणा करने वाले हैं।

वह स्मैकडाउन के एपिसोड में आए तो सही लेकिन उन्होंने कोई भी घोषणा नहीं की। बहुत से लोग उनकी एनाउंसमेंट के लिए ही स्मैकडाउन में रुचि ले रहे थे लेकिन WWE ने यहां फैंस को निराश किया।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw,15 जुलाई 2019 : शो की अच्छी और बुरी बाते

Quick Links