WWE रॉ (Raw) का एपिसोड खास नहीं रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड था और उन्होंने सही मायने में थोड़ा निराश किया। एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी और देखा जाए तो जरूर थोड़ी निराशा मिली है। WWE कुछ चीज़ों को सुधारकर एपिसोड को अच्छा बना सकता था।TFW you get pinned by @AustinCreedWins just days before a title defense at #MITB! 😮😮😮#WWERaw @AustinCreedWins @TrueKofi @The305MVP pic.twitter.com/LI3TmYS8cw— WWE (@WWE) July 13, 2021ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: जिंदर महल की बाइक को बुरी तरह तोड़ा गया, WWE चैंपियन ने गुस्से में आकर मचाया जबरदस्त बवालहर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा कुछ मौकों पर सभी को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर की स्टोरीलाइनSteal a man's Claymore, suffer the consequences. ⚔️#WWERaw @DMcIntyreWWE @JinderMahal pic.twitter.com/O2tcucTYue— WWE (@WWE) July 13, 2021फैंस काफी समय से जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी देखना चाहते थे। अब इसकी शुरुआत सही तरह से देखने को मिल गई है। पिछले हफ्ते महल और उनके साथियों ने मैकइंटायर की बुरी हालत कर दी थी। साथ ही वो ड्रू की तलवार भी लेकर चले गए थे। Raw में उनकी दुश्मनी को जारी रखा गया। महल ने मैकइंटायर की तलवार तोड़ दी थी लेकिन स्कॉटिश सुपरस्टार ने बताया कि महल के पास नकली तलवार थी।ये भी पढ़ें:- Money in the Bank से पहले मौजूदा WWE चैंपियन की करारी हार, फेमस सुपरस्टार ने जीत दर्ज कर सभी को चौंकायाअसली तलवार उनके पास है। साथ ही मैकइंटायर ने जिंदर महल की बाइक तोड़कर अपना बदला लिया। उन्होंने भारतीय मूल के सुपरस्टार की पसंदीदा बाइक की बुरी हालत करके सभी को चौंकाया। लग रहा है कि महल की वजह से ड्रू मैकइंटायर Money in the Bank ब्रीफकेस हार जाएंगे। इसके बाद SummerSlam के लिए उनकी दुश्मनी जारी रह सकती है।ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 12 जुलाई 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!