रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला था। दरअसल, पिछले हफ्ते का एपिसोड काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि Raw का ये एपिसोड जरूर ही खास होगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ये WWE का सबसे अच्छा शो तो नहीं था लेकिन फैंस फिर भी कंपनी ने बेहतर काम किया।Love her or hate her, @MsCharlotteWWE is made for the spotlight.#WWERaw #MustBeMonday pic.twitter.com/4X695c0isf— USA Network (@USA_Network) April 20, 2021ये भी पढ़ें:- WWE Raw के चौंकाने वाले अंत और रेफरी की बुरी तरह पिटाई के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ासहर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw का एपिसोड भले ही ठीक साबित हुआ हो। इसके बावजूद भी शो में कुछ चीज़ों ने निराश किया जबकि कुछ चीज़ों से फैंस काफी ज्यादा प्रभावित हुए होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में शार्लेट फ्लेयर के लुक और कैरेक्टर में बड़ा बदलावThis isn't the answer, @MsCharlotteWWE. #WWERaw pic.twitter.com/odCupJNr5s— WWE (@WWE) April 20, 2021पिछले हफ्ते शार्लेट फ्लेयर की वापसी देखने को मिली थी। साथ ही वो एक अलग लुक में दिखाई दी थी। इसके अलावा उनका हील कैरेक्टर भी पहले से बेहतर दिखाई दे रहा था। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि Raw में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। शार्लेट फ्लेयर ने Raw में भी जबरदस्त प्रोमो कट किया और इसे मुख्य रूप से प्रभावित किया। फ्लेयर के चेहरे पर अब पहले से भी ज्यादा आत्मविश्वास दिखाई देता है।ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: दिग्गज ने रेफरी पर किया जानलेवा हमला, WWE में तबाही मचाने वाले सुपरस्टार्स का असली चेहरा आया सामनेऐसे में इसके साथ ही शार्लेट फ्लेयर ने मैच लड़ते हुए एक नए लुक वापसी की। उन्होंने अपने गियर में थोड़ा परिवर्तन किया था। इसके साथ ही फ्लेयर ने हमेशा की तरह जबरदस्त मैच दिया। अंत में मैच हारने के बाद फ्लेयर का अलग रूप देखने को मिला और ये मुख्य रूप से फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। खैर, फ्लेयर को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। खैर, वो जल्द ही वापसी कर सकती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।