WWE Raw, Draft 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Raw
Raw

Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा। इस हफ्ते WWE ने काफी अच्छा काम किया और ये सीजन को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका था। Raw के एपिसोड में कई अच्छी चीज़ें देखने को मिली और कुछ जगहों पर छोटी गलतियां हुई।

इसके बावजूद कहा जा सकता है कि एपिसोड पूरी तरह खराब नहीं था। ड्राफ्ट के दोनों ही एपिसोड अच्छे थे। WWE ने SmackDown में सरप्राइज दिए थे और Raw में भी ये चीज़ जारी रही। अब देखकर लग रहा है कि दोनों ही ब्रांड बैलेंस हो गए हैं। खैर, हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती है।

उसी तरह Raw के एपिसोड में भी कुछ शानदार चीज़ें देखने को मिली वहीं कुछ चीज़ों ने जरूर ही निराश किया। इसलिए आइए इस हफ्ते ड्राफ्ट के अंतिम दिन और Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर नजर डालते हैं।

#1 अच्छी बात: Raw में एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की जोड़ी ने किया धमाका

एंड्राडे और एंजल गार्जा के बीच मैच देखने को मिला था। इस हफ्ते एंजल को जीत मिली। मैच के बाद एंड्राडे और जेलिना वेगा रिंग में थे लेकिन अचानक से लाइट बंद हुई और फिर लाल लाइट जल गयी। द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की और उन्होंने Raw में एंड्राडे और जेलिना वेगा पर हमला किया।

दोनों ने एक साथ सिस्टर एबीगेल का उपयोग किया। किसी ने महीनों पहले नहीं सोचा होगा कि ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस WWE में एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इसके बावजूद दोनों अब काफी अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें साथ देखने में रूचि रख रहे हैं। वो Raw पर आगे भी इस तरह प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Raw में दिग्गज को लेकर WWE द्वारा लिए गए चौंकाने वाले फैसले पर फूटा फैंस का गुस्सा, निकाली अपनी भड़ास

1- बुरी बात: इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन को चौथे राउंड में चुना जाना

ड्राफ्ट के दूसरे दिन के लिए सैमी जेन पूल का हिस्सा थे। बतौर चैंपियन उन्हें काफी पहले ड्राफ्ट कर दिया जाना चाहिए था लेकिन वो चौथे राउंड में ड्राफ्ट हुए। उनके पहले कई सुपरस्टार्स थे, जिनकी जगह आसानी से सैमी जेन का नाम आ सकता था।

इसके बावजूद WWE ने ये बड़ी गलती की। सैमी जेन ने खुद इस विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि ये काफी निराशाजनक चीज़ है। WWE ने उन्हें देरी से ड्राफ्ट करके बड़ी गलती की है।

2- अच्छी बात: रिकोशे का शानदार एंगल

रिकोशे ने Raw में एडी गुरेरो के एक खास पल को दोहराया। Raw में उनका सामना सेड्रिक एलेक्जेंडर से हुआ था। दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला काफी बढ़िया था। रेफरी घायल था और MVP ने सेड्रिक की मदद के लिए चेयर दी।

रिकोशे ने चेयर उठा ली लेकिन रेफरी को खड़ा होते देख उन्होंने सेड्रिक को चेयर दी और खुद घायल होने की कोशिश की। इसके चलते रिकोशे को जीत मिली। सालों पहले दिग्गज एडी गुरेरो के इस तरह का खास मोमेंट देखने को मिलते थे। रिकोशे ने इसे सही तरह से दोहराया।

2- बुरी बात: विमेंस बैटल रॉयल और लाना की स्टोरीलाइन

विमेंस बैटल रॉयल की घोषणा गयी थी और इसके बाद से लग रहा था कि कोई बड़ी विमेंस स्टार वापसी कर सकती हैं। सबको लग रहा था कि मेन इवेंट में बैटल रॉयल बुक किया है। ऐसे में शार्लेट फ्लेयर या मेलिना जैसी बड़ी विमेंस स्टार की वापसी हो सकती हैं।

ऐसा कुछ नहीं हुआ। अंत में लाना ने जीत दर्ज की और ये उनके लिए अच्छी चीज़ है। इसके बावजूद WWE ने फैंस को हाइप किया और फिर किसी अन्य सुपरस्टार ने वापसी नहीं की।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: 12 अक्टूबर 2020

Quick Links