स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का समापन हो गया है। WWE ने अपने इस शो में कई शानदार चीज़ें तय की थी। शो की शुरुआत में ही दिग्गज की वापसी हुई थी और अंत में सबको शॉक किया था। देखा जाए तो WWE ने उम्मीद के अनुसार काफी अच्छा काम किया। इसके बावजूद कुछ ऐसी जगहें थी जहां सुधार की काफी ज्यादा आवश्यकता थी।.@WWEUsos vs. @EdgeRatedR NEXT WEEK on #SmackDown to see who will be Special Guest Enforcer for @WWEDanielBryan vs. @WWERomanReigns at #WWEFastlane!! pic.twitter.com/1HDtQP2uHB— WWE (@WWE) March 13, 2021ये भी पढ़ें;- SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर हुए अटैक और दिग्गज की वापसी के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़हर एक एपिसोड में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिलती हैं वहीं कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ता है। SmackDown के इस एपिसोड में कुछ सैगमेंट और मैचों में काफी प्रभावित किया। इसके साथ ही कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को जरूर ही निराश किया है। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।1- अच्छी बात: SmackDown में सैथ रॉलिंस का सिजेरो पर बुरी तरह हमला करना.@WWERollins has SNAPPED!#SmackDown @WWECesaro pic.twitter.com/zDZoaIqUgl— WWE (@WWE) March 13, 2021सैथ रॉलिंस SmackDown के इस एपिसोड में काफी अलग रूप में नजर आए। वो गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने सिजेरो पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। दरअसल, पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सिजेरो और मर्फी के बीच मैच बुक किया गया था। मैच काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा था। सिजेरो ने मर्फी को स्विंग में फंसा लिया था।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस की बुरी तरह बेइज्जती होने के बाद उनके ऊपर किया गया अटैक, WWE SmackDown में लगे गंभीर आरोपइसके बाद सैथ रॉलिंस ने तुरंत सिजेरो पर हमला किया। साथ ही उन्हें निशाना बनाया। लग रहा था कि वो दिग्गज पर थोड़ा हमला करेंगे। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर लगातार ढेरों फिनिशर लगाए। साथ ही उन्हें बुरी तरह धराशाई किया। सिजेरो की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। खैर, इससे दोनों की दुश्मनी को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।