ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे खतरनाक और ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। वो इस समय प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे बड़े और महंगे एथलीट है। दरअसल, इस सुपरस्टार ने WWE में साल 2002 में डेब्यू किया था। वो अपने जबरदस्त रेसलिंग स्टाइल और शानदार फिजिक की वजह से आसानी से सफल बन गए थे।WWE में डेब्यू के काफी कम समय में ही उन्होंने कई बड़े स्टार्स को हराया था। साथ ही वो WWE चैंपियन भी बन गए थे। कुछ सालों तक WWE ने काम करने के बाद साल 2004 में उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने MMA में काफी नाम कमाया और 2012 में एक बार फिर WWE में वापसी की। इस दौरान वो और भी ज्यादा खतरनाक हो गए।one of my fav moments as a longtime wwe fan:brock lesnar raising his middle finger to undertaker before passing out on hell's gate submission pic.twitter.com/IO9Hlk9FPf— Jaedeeqt (@jaeeedie) December 10, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गोल्डबर्ग ने पूरी तरह बर्बाद कियालैसनर 2012 के बाद से ही WWE का हिस्सा रहे हैं। इस समय वो कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है लेकिन उनके जल्द ही वापसी के ज्यादा चांस है। खैर, वो WWE में कई दिग्गजों का सामना कर चुके हैं और उन्होंने कई ड्रीम मैच भी लड़े हैं। इसके बावजूद लैसनर के कुछ ऐसे बड़े ड्रीम मैच भी रहे हैं जो कभी भी देखने को नहीं मिले।5- पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर vs क्रिस जैरिकोJericho's #HighlightReel on #RAW: What happens if it comes down to Brock Lesnar vs. Chris Jericho at the Rumble? pic.twitter.com/mlMWBsdzFC— Kyle Lewis (@KeepItFiveStar) January 19, 2016ब्रॉक लैसनर और क्रिस जैरिको के बैकस्टेज मतभेद के बारे में काफी लोग जानते हैं। दरअसल, दोनों के बीच समरस्लैम 2016 में बैकस्टेज कहासुनी हो गयी थी। इस खबर के बाहर आने के बाद हर कोई इस मैच को देखना चाहता था। इसके अलावा कुछ सालों पहले लैसनर ने क्रिस जैरिको पर अपना फिनिशर लगाया था।इसके बावजूद बड़े ड्रीम मैच को तय नहीं किया गया। इसके चलते दोनों दिग्गज कभी भी आमने-सामने नहीं आए। दोनों ही रिंग में काफी बेहतर काम करते हैं। ऐसे में उनके मैच भी जबरदस्त रह सकता था। खैर, अब ये मैच संभव नहीं है।ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका WWE से जाने के बाद करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया