Brock Lesnar के WWE में 3 लम्हे जिन्हें देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) काफी समय से WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। 2002 में डेब्यू के कुछ ही महीने बाद वो वर्ल्ड चैंपियन बनने का सम्मान प्राप्त कर चुके थे। लगातार सफलता मिल रही थी और लोकप्रियता में भी इजाफा हो रहा था।

बेहतरीन इन रिंग स्किल्स और रिंग में अन्य रेसलर्स की पीट-पीटकर बुरी हालत कर देने वाले किरदार के लिए उन्हें "द बीस्ट" निकनेम भी मिला। 2004 में WWE छोड़ने के 8 साल बाद यानी 2012 उन्होंने प्रो रेसलिंग में वापसी की और तभी से अपने द बीस्ट किरदार पर खरे उतरते आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्स

वो अपने करियर में अधिकांश समय एक सीरियस कैरेक्टर निभाते आए हैं, इसलिए कम ही लोग उनसे हास्यास्पद लम्हों का हिस्सा बनने की उम्मीद रखते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर के उन 3 लम्हों से अवगत कराएंगे, जिन्हें देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

WWE Money in the Bank ब्रीफ़केस के साथ डांस

youtube-cover

साल 2019 से पहले ब्रॉक लैसनर की उपलब्धियों में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीत नहीं जुड़ी थी। लैडर मैच के 8 सुपरस्टार्स में सैमी जेन भी शामिल थे, लेकिन मुकाबले के शुरू होने से पहले बैकस्टेज उनपर अटैक हो गया था। मैच के आखिरी क्षणों तक किसी को कोई जानकारी नहीं थी कि जेन का रिप्लेसमेंट कौन होगा।

तभी अंतिम क्षणों में लैसनर ने एंट्री ली, अन्य रेसलर्स की बुरी हालत करते हुए ब्रीफ़केस अपने नाम किया। उसके कुछ ही दिन बाद एक Raw एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने WWE चैंपियन कोफी किंग्सटन को कन्फ्रंट किया।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

कुछ समय बाद ही ब्रॉक लैसनर की एंट्री हुई, जिन्होंने ब्रीफ़केस को अपने कंधों पर रख डांस करना शुरू कर दिया। इस सैगमेंट में फैंस के अलावा सैथ रॉलिंस के चेहरे को देखकर साफ पता चल रहा था कि वो अपनी हंसी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

कर्ट एंगल

ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल
ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल

WWE Survivor Series 2002 में पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को धोखा देकर सभी को चौंका दिया था। बिग शो और हेमन को सबक सिखाने के लिए लैसनर को कर्ट एंगल का साथ मिला, उस समय दोनों को WWE टीवी पर अच्छे दोस्तों के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा था, जो आगे चलकर एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन भी बने।

उस दौरान एक शो के बैकस्टेज सैगमेंट में एंगल और लैसनर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आए। उसी जगह खाने की टेबल पर WWE की एक कर्मचारी काम कर रही थी, एंगल उससे फ्लर्ट कर रहे थे। इसी समय पूर्व ओलंपिक रेसलर ने दूध का घूंट पिया, वहीं लैसनर ने उनकी कमर पर जोर से हाथ मारा, जिससे एंगल के मुंह का सारा दूध उस कर्मचारी के चेहरे पर चला गया। इस मोमेंट को देख लैसनर भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए थे।

द अंडरटेकर के खिलाफ मैच में हंसी

youtube-cover

WWE WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार के बाद द अंडरटेकर का सामना Summerslam 2015 में एक बार फिर लैसनर से हुआ। जहां उन्होंने द बीस्ट को हराकर अपना बदला पूरा किया था, लेकिन इस मैच को द डेड मैन के बदले के लिए कम और एक हास्यास्पद लम्हे के लिए ज्यादा जाना जाता है।

मैच में एक ऐसा भी समय आया जब दोनों काफी थके हुए थे, दोनों मैट पर लेटे हुए थे। तभी अचानक लैसनर बैठकर जोर-जोर से हंसने लगे, उसके अगले ही पल अंडरटेकर भी उठकर हंसने लगे थे। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में द डेड मैन ने बताया था कि उनका हंसना किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था।

Quick Links