ब्रॉक लैसनर के नए लुक ने मचाया धमाल, बढ़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ कुछ ऐसे आए नजर

Enter caption

रेसलमेनिया 36 के बाद से ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉक लैसनर की वापसी का इंतजार पूरा यूनिवर्स कर रहा है। ब्रॉक लैसनर अभी रिंग में नहीं है लेकिन वो लगातार अपने लुक में बदलाव कर रहे हैं। कुछ समय पहले ब्रॉक लैसनर का नया लुक काफी समय बाद आया था।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो TLC 2020 के बाद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं

ब्रॉक लैसनर का नया लुक

ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर अपना लुक बदला है। Reddit द्वारा एक पोस्ट हाल ही में पोस्ट की गई है। जिसमें ब्रॉक लैसनर अपनी नई बियर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। ब्रॉक लैसनर ने इस बार अपनी बियर्ड को काफी बढ़ाया है और शानदार वो लग रहे हैं।

Enter caption

इस साल अप्रैल के बाद ब्रॉक लैसनर का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। ब्रॉक लैसनर अब फ्री एजेंट है। पॉल हेमन ने कुछ समय पहले बताया था कि ब्रॉक लैसनर अभी फॉर्मिंग कर रहे हैं। और अपनी फैमिली के साथ वो है। पॉल हेमन ने ये भी कहा कि ब्रॉक लैसनर को रिंग में आने की अभी जल्दी नहीं है।

ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"

साल 2020 अब खत्म होने वाला है। कोविड के कारण अभी तक एरीना में फैंस की वापसी भी नहीं हुई है। अगले साल जनवरी में रॉयल रंबल का आयोजन होगा और इसके बाद रोड टू रेसलमेनिया शुरू हो जाएगा। तो रॉयल रंबल के आस-पास ब्रॉक लैसनर की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही है। ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर अभी तक कहीं से भी कंफर्म खबर नहीं आई है। फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे एक बात साफ है कि जब तक एरीना में फैेंस की वापसी नहीं हो जाती है तब तक ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आएंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल रॉयल रंबल तक फैंस की वापसी हो जाएगी। तो ब्रॉक लैसनर इस बड़े इवेंट में वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं। फैंस भी यही चाहते हैं कि लैसनर जल्द से जल्द वापसी कर लें और धमाल मचाए।

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications